{"_id":"5d8e94168ebc3e93b85d1ed6","slug":"india-should-end-the-restrictions-in-kashmir-says-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में जारी पाबंदियों पर बोला अमेरिका, प्रतिबंधों को तेजी से खत्म करे भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कश्मीर में जारी पाबंदियों पर बोला अमेरिका, प्रतिबंधों को तेजी से खत्म करे भारत
Sat, 28 Sep 2019 04:28 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,संयुक्त राष्ट्र
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 28 Sep 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता प्रस्ताव के अगले दिन अमेरिका की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कश्मीर में जारी पाबंदियों को लेकर बयान दिया है। अमेरिकी अधिकारी ने उम्मीद जताई कि भारत कश्मीर में पाबंदियों को तेजी से खत्म करेगा और हिरासत में लिए लोगों को रिहा करने की दिशा में कदम उठाएगा।
विज्ञापन
दक्षिण एशिया पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की शीर्ष अधिकारी एलिस वेल्स ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में हालात सामान्य करने की बात कही है। हमारी नजर भारत के भविष्य के कदम पर है। राजनीतिक वार्ता शुरू करने के लिए भारत क्या कदम उठाता है, इसको लेकर हमारी उत्सुकता बनी है। हम आशा करते हैं कि घाटी में जल्द ही सामान्य जनजीवन बहाल होगा।’
विज्ञापन