फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India sends 1.6 tonnes of life saving drugs to Afghanistan

तालिबान संकट: भारत ने अफगानिस्तान के लिए 1.6 टन जीवनरक्षक दवाएं भेजीं, तालिबान के कब्जे के बाद पहली बार मदद

Sun, 12 Dec 2021 05:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली/काबुल।
एजेंसी, नई दिल्ली/काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Dec 2021 05:48 AM IST
सार

भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्तान में चुनौतीपूर्ण हालात देखते हुए सरकार ने दवाओं की खेप विमान से भेजने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
India sends 1.6 tonnes of life saving drugs to Afghanistan
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : pixabay

विस्तार

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद मुश्किल समय से गुजर रहे यहां के नागरिकों की मदद के वादे के तहत भारत ने शनिवार को पहली बार जीवन रक्षक दवाओं की 1.6 टन खेप अफगानिस्तान पहुंचाई।

विज्ञापन


यह दवाएं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों को सौंपी गई। यह खेप काबुल से दिल्ली आई उसी चार्टर्ड फ्लाइट में भेजी गई, जिसमें 10 भारतीयों व 94 अफगानिस्तानी अल्पसंख्यकों को शुक्रवार को भारत लाया था। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद महमूदजई ने बताया कि मुश्किल समय में यह दवाएं कई परिवारों के लिए मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन


वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्तान में चुनौतीपूर्ण हालात देखते हुए सरकार ने दवाओं की खेप विमान से भेजने का निर्णय लिया। इससे पहले लाए गए 94 अफगानिस्तानियों में हिंदू व सिख समुदाय के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने सड़क मार्ग से पाकिस्तान होते हुए 50 हजार टन अनाज व दवाएं अफगानिस्तान भेजने की घोषणा भी की थी, जिसकी तैयारियां हो रही हैं। भारत कोशिश में है कि अफगानिस्तान को मानवीय मदद बमिलती रहे।


काबुल में सभी पक्षों को शामिल करते हुए सरकार बनाने व अफगानिस्तान की जमीन का उपयोग किसी भी देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में न करने देने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed