{"_id":"62bcf9254428ed683b2fa7ca","slug":"india-said-urban-areas-are-becoming-easy-targets-in-the-russia-ukraine-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: भारत बोला- रूस-यूक्रेन युद्ध में आसान निशाना बन रहे शहरी क्षेत्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: भारत बोला- रूस-यूक्रेन युद्ध में आसान निशाना बन रहे शहरी क्षेत्र
Thu, 30 Jun 2022 06:45 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 30 Jun 2022 06:45 AM IST
सार
भारत ने कहा, इस युद्ध के कारण बहुत से लोगों की जान गई है और महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से परेशानियां खड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन संकट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन युद्ध 126वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस बीच, एक दिन पूर्व क्रैमेंचक के शॉपिंग मॉल में हुए हमले के पीड़ितों ने बुधवार को कहा, एक राक्षस ही मॉल पर ऐसा हमला कर सकता है। उधर, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा, युद्ध में शहरी क्षेत्रों के अहम नागरिक ठिकाने आसान निशाना बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन मामले पर भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि आर. रवींद्र ने कहा, इस युद्ध के कारण बहुत से लोगों की जान गई है और महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से परेशानियां खड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाखों लोग बेघर हो गए हैं और उन्हें पड़ोसी देशों में शरण लेनी पड़ी है। रवींद्र ने कहा, यूक्रेन के हालात पर भारत बेहद चिंतित है। राजनीतिक और शांति प्रयास मामलों की उप सचिव रोजमेरी डि कार्लो ने यूक्रेन के क्रैमेंचक शहर में रूस द्वारा मॉल पर किए गए मिसाइल हमले में मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई।
विज्ञापन
परिषद की इस बैठक को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद यह दूसरा मौका था जब जेलेंस्की ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के सामने सीधे तौर पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, रूस लगातार आतंकी कार्रवाई कर रहा है। उसे ऐसी हरकतों से रोकने के लिए विश्व समुदाय को आगे आना होगा।