फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India said, UN Security Council should introspect on Syria issue

भारत ने कहा: सीरिया मुद्दे पर आत्ममंथन करे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

Wed, 31 Mar 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 31 Mar 2021 03:06 AM IST
सार

  • भारत के टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि पिछला दशक सीरिया के लिए खोने वाला था, खासतौर पर बच्चों और युवाओं के लिए
  • मानवीय हालात पर तत्काल आम सहमति जरूरी है

विज्ञापन
India said, UN Security Council should introspect on Syria issue
संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को आत्ममंथन करना चाहिए कि सीरिया के मुद्दे पर उसकी ‘कार्रवाइयों एवं निष्क्रियता’ की क्या कीमत चुकानी पड़ी। भारत ने जोर दिया कि विश्व निकाय को तत्काल आम सहमति बनाने की जरूरत है और युद्धग्रस्त देश के लोगों की परेशानी दूर करने के मुद्दे पर वह अविचलित नहीं रह सकता है।

विज्ञापन


भारतीय राजदूत तिरुमूर्ति ने कहा, हमें तत्काल आम सहमति बनाना जरूरी
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की अध्यक्षता में सीरिया मुद्दे पर हुई सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि पिछला दशक सीरिया के लिए खोने वाला था, खासतौर पर बच्चों और युवाओं के लिए, जिन्होंने 2011 से हिंसा और संघर्ष के सिवाय कुछ नहीं देखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह पीड़ा परिषद के सदस्यों तक पहुंचनी चाहिए। तिरुमूर्ति ने जोर दिया कि मानवीय हालात पर तत्काल आम सहमति जरूरी है और सीरिया के लोगों के कष्ट दूर करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। हम शांत नहीं रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लिंकेन का मिला साथ
यूएनएससी में भारत द्वारा जताए गए विचार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का साथ भी मिला। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद सदस्यों को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ब्लिंकेन ने जोर दिया कि सीरिया के लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए तीन सीमा मार्गों को फिर से मंजूरी दी जाए। उन कृत्यों को रोका जाए जिसके बहाने इन रास्तों को रोकने के लिए हमले हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed