{"_id":"5f987be70f965f35206debf7","slug":"india-said-in-un-open-debate-complete-ban-on-terrorist-forces-in-middle-east","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य पूर्व में आतंकी बलों पर पूरी तरह लगे रोक : भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मध्य पूर्व में आतंकी बलों पर पूरी तरह लगे रोक : भारत
Wed, 28 Oct 2020 01:28 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
टीएस तिरुमूर्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने मध्य पूर्व की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में एक लिखित बयान में कहा कि हम आईएस की तरह सभी आतंकवादी ताकतों को पूरी तरह रोक लगाने का समर्थन करते हैं। भारत ने मध्य पूर्व के सभी हितग्राहियों से शांति, स्थिरता और विकास के लिए रचनात्मक रूप से काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
भारतीय प्रतिनिधि तिरुमूर्ति ने कहा, क्षेत्र में शांति व स्थिरता के लिए काम करें
भारत ने कहा कि उसने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के हिस्से के रूप में अपने कर्मचारियों को मानवीय मदद, विकास सहयोग और क्षमता निर्माण के लिए तैनात करके क्षेत्र में शांति व स्थिरता में काफी निवेश किया है। वह इसे आगे भी जारी रखेगा। भारत ने कहा, इस्राइल और हमास के संघर्ष ने गाजा में मानवीय हालातों को कमजोर कर दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष वार्ता का अनुकूल वातावरण बनाकर मानव जीवन को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि मध्य पूर्व में लोगों को जो चुनौतियां आ रही हैं उनका अब तक समाधान नहीं होना एक दुर्भाग्यपूर्ण वास्तविकता है। राजनीतिक अस्थिरता, लंबा संघर्ष, सांप्रदायिक बंटवारा, शरणार्थी मुद्दा और आतंकवाद इस क्षेत्र में आज भी तबाही के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
इस्राइल, यूएई, बहरीन रिश्तों का स्वागत
भारत ने इस्राइल, यूएई और बहरीन के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए हुए समझौतों का स्वागत किय। भारत ने कहा कि वह हमेशा अपने वास्तिविक पड़ौसी पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता का समर्थन करता रहा है। भारत ने इस्राइल और लेबनान के बीच विवादित सीमा पर भी विचार विमर्श शुरू होना जरूरी बताया।