फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India said at UN that States which provide shelter to terrorists should be accountable for their deeds

UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को घेरा, कहा- आतंकियों को पनाह देने वाले देश जवाबदेह ठहराए जाएं

Wed, 01 Mar 2023 10:00 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 01 Mar 2023 10:00 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि आतंकवाद का खतरा गंभीर और वास्तविक है। अफसोस की बात है कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में किए गए बेहतर प्रयासों के बावजूद आतंकवाद विशेष रूप से अफ्रीका और एशिया के क्षेत्रों में तेजी से फैलता जा रहा है।
 

विज्ञापन
India said at UN that States which provide shelter to terrorists should be accountable for their deeds
रुचिरा कंबोज - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत ने एशिया और अफ्रीका में आतंकवाद के प्रसार पर गंभीर चिंता जताई। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इस पर जोर दिया कि आतंकियों को पनाह देने वाले देशों को बुलाकर उन्हें उनके कामों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में भारत ने यह टिप्पणी की। भारत ने कहा कि जो देश आतंकवाद के खतरे से निपटने में सक्षम नहीं हैं, उनकी मदद की जाने की जरूरत है। ऐसे ही आतंकवादियों को पनाह देने वाले देशों को उनके कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि आतंकवाद का खतरा गंभीर और वास्तविक है। अफसोस की बात है कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में किए गए बेहतर प्रयासों के बावजूद आतंकवाद विशेष रूप से अफ्रीका और एशिया के क्षेत्रों में तेजी से फैलता जा रहा है।
विज्ञापन


सदस्य देशों के लिए संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-रोधी कार्यालय में राजदूत-स्तरीय त्रैमासिक ब्रीफिंग कंबोज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकवाद के खतरे से निरंतर और एकीकृत बहुपक्षीय कार्रवाई के जरिए ही निपट सकता है। जो देश आतंकवाद के खतरे से निपटने में सक्षम नहीं हैं, उनकी सहायता की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें आतंकवाद के वर्गीकरण से बचना चाहिए। दक्षिणपंथी, वामपंथी, धुर दक्षिणपंथी या धुर वामपंथी जैसे शब्दों का दुरुपयोग फायदे के लिए किया जाता है। वैश्विक आतंकवाद निरोधक रणनीति को सभी सदस्य देशों का समर्थन मिलना चाहिए। भारत धर्म, आस्था, संस्कृति, जाति से परे सभी किस्म के आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता है। इसी तरह हम इस्लाम के डर, ईसाई धर्म के प्रति डर, यहूदी विरोधी, सिख विरोधी, बौद्ध विरोधी, हिंदू विरोधी पूर्वाग्रहों से प्रेरित आतंकी हमलों की निंदा करते हैं। कंबोज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी का उल्लेख किया कि आतंकवाद की एक भी गतिविधि भी बहुत ज्यादा है। एक भी व्यक्ति की मृत्यु बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed