फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India's strength will be visible in Paris Air Show, DRDO said- indigenous defense systems will be demonstrated

DRDO: पेरिस एयर शो में दिखेगी भारत की ताकत, डीआरडीओ ने कहा- स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का किया जाएगा प्रदर्शन

Mon, 16 Jun 2025 09:50 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: बशु जैन Updated Mon, 16 Jun 2025 09:50 PM IST
सार

पेरिस एयर शो का आयोजन 16 जून से 22 जून तक हो रहा है। इसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) भारत की युद्ध क्षमता और स्वदेशी रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन करेगा। 

विज्ञापन
India's strength will be visible in Paris Air Show, DRDO said- indigenous defense systems will be demonstrated
डीआरडीओ - फोटो : एएनआई

विस्तार

पेरिस एयर शो 2025 में भारत की युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा कि वैश्विक मंच पर एयरोस्पेस और रक्षा नवाचार में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दिखाया जाएगा। एक्स पर पोस्ट में डीआरडीओ ने कहा कि भारत पेरिस एयर शो में भाग लेगा। इसमें अगली पीढ़ी के मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों सहित स्वदेशी तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा। यह वैश्विक मंच पर भारत की आत्मनिर्भरता, सहयोग और रणनीतिक क्षमता को दिखाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


फ्रांस के ले बॉरगेट में 16 से 22 जून तक आयोजित होने वाले पेरिस एयर शो में भारत की युद्ध क्षमता को दिखाने के लिए डीआरडीओ ने पूरी तैयारी कर ली है।  एक्स पर पोस्ट में डीआरडीओ ने एक वीडियो भी साझा किया। इसमें डीआरडीओ द्वारा शो में प्रदर्शित किए जाने वाले उपकरणों और प्रणालियों की झलक दिखाई गई है। वीडियो में डीआरडीओ ने अपनी बीवीआर श्रेणी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र को दिखाया है। इसे लड़ाकू विमानों पर लगाने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरडीओ ने बताया कि इस मिसाइल को सभी मौसमों में दिन और रात में उड़ान भरने की क्षमता के साथ अत्यधिक गतिशील सुपरसोनिक विमानों को नष्ट करने के लिए तैयार किया गया है।  इसके अलावा वीडियो में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LAC) एयर फ़ोर्स मार्क 2 को भी दिखाया गया। इसे तेजस के नाम से जाना जाता है। यह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित एक स्वदेशी लड़ाकू विमान है। पेरिस एयर शो में डीआरडीओ हथियार लोकेटिंग रडार (WLR) 'स्वाति' को भी प्रदर्शित करेगा। इसे सैन्य अभियानों में बाधा उत्पन्न करने वाली शत्रुतापूर्ण तोपों, मोर्टार और रॉकेट का पता लगाने के लिए बनाया गया है। 


डीआरडीओ एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (एईडब्लूएंडसी) को भी प्रदर्शित करेगा। यह दुश्मन के विमानों और यूएवी का पता लगाने और उन पर नजर रखने के लिए बना है। शो में डीआरडीओ द्वारा हेलिना (हेलीकाप्टर आधारित नाग) का भी प्रदर्शन किया जाएगा। जो एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) पर स्थापित तीसरी पीढ़ी की फायर-एंड-फॉरगेट श्रेणी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) प्रणाली है। वीडियो में डोर्नियर विमान के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed