Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India’s ban on ships carrying Pakistani cargo hits shipping costs, delays freight News In Hindi

Tension: भारत की सख्ती से पाकिस्तान बेहाल, बंदरगाहों पर रोक से कीमतों ने छुआ आसमान; देरी से पहुंच रहा सामान

Sun, 29 Jun 2025 01:42 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 29 Jun 2025 01:42 PM IST
सार

पाहलगाम हमले के बाद भारत ने बीते दो मई से पाकिस्तानी माल ढोने वाले जहाजों के अपने बंदरगाहों पर रुकने पर रोक लगा दी है। इसका असर पाकिस्तान पर अब साफ तौर पर दिख रहा है। कारण है कि पाकिस्तान में बड़े जहाज नहीं पहुंच पा रहे, जिससे मालभाड़ा बढ़ गया है और सामान 30-50 दिन की देरी से पहुंच रहा है।

विज्ञापन
India’s ban on ships carrying Pakistani cargo hits shipping costs, delays freight News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव का असर पड़ोसी मुल्क पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। कारण है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी माल ले जाने वाले जहाजों को अपने बंदरगाहों पर रुकने से रोक दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो भारत की तरफ से उठाए गए इस कदम के चलते पाकिस्तान का न केवल माल ढुलाई (फ्रेट) शुल्क बढ़ गया है, बल्कि सामान पहुंचने में भी 30 से 50 दिन तक की देरी हो रही है।

विज्ञापन

बता दें कि यह प्रतिबंध भारत ने 2 मई 2025 से लगाया था, जो पाहलगाम आतंकी हमले के बाद सामने आया। इसके तहत पाकिस्तान से आने वाले या वहां से होकर गुजरने वाले किसी भी सामान के भारत में सीधे या परोक्ष रूप से आने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bangladesh Election: हसीना सरकार पर चुनावी धांधली की जांच शुरू, यूनुस के सहयोगी बोले- अब होंगे निष्पक्ष चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान नहीं जा रहे है मालवाहक जहाज
भारत सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान में बड़े मालवाहक जहाज नहीं जा रहे हैं। इस बात की जानकारी कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष जावेद बिलवानी ने पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि बड़े मालवाहक जहाज की एंट्री बंद होने के बाद हमें छोटे जहाजों (फीडर वेसल्स) पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे लागत बढ़ रही है और सामान पहुंचने में काफी देरी हो रही है।



निर्यात पर असर कम, लेकिन लागत बढ़ी
हालांकि दूसरी ओर कुछ निर्यातकों ने कहा है कि भारत के प्रतिबंध का सीधा असर निर्यात पर नहीं पड़ा है, लेकिन बीमा और शिपिंग लागत में इजाफा जरूर हुआ है। टेक्सटाइल निर्यातक आमिर अजीज ने बताया कि निर्यात में खास गिरावट नहीं आई है, लेकिन बीमा और शिपिंग की लागत जरूर बढ़ी है।

ये भी पढ़ें:- Israel: भ्रष्टाचार मामले में फंसे इस्राइली पीएम; ट्रंप समर्थन में उतरे, बोले- उन्हें बड़ा काम करना है

पाकिस्तान के आयात पर गंभीर असर
गौरतलब है कि पाकिस्तान के निर्यात बड़े पैमाने पर आयातित कच्चे माल पर निर्भर हैं। ऐसे में अगर आयात प्रभावित होता है तो उसका असर पूरी सप्लाई चेन और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। गौर करने वाली बात ये है कि पहले से ही पाकिस्तान विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहा है और आयात पर नियंत्रण लगाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed