{"_id":"604284e8b67fe4062f5dfd30","slug":"india-request-to-unsc-for-investigate-the-use-of-chemical-weapons-in-united-nations","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: रासायनिक हथियारों के उपयोग की जांच के लिए भारत ने यूएनएससी से किया आग्रह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: रासायनिक हथियारों के उपयोग की जांच के लिए भारत ने यूएनएससी से किया आग्रह
Sat, 06 Mar 2021 12:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
unsc
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल की जांच का आव्हान करते हुए आतंकी समूहों के हाथों में पड़ने वाले सामूहिक विनाश के हथियारों के खतरों के प्रति संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
साथ ही उसने देशों से मानवीय और विकास सहायता को राजनीति से न जोड़ने का आग्रह भी किया। भारत ने यह बात सीरिया को लेकर संयुक्त सुरक्षा परिषद की बैठक में कही।
विज्ञापन
आतंकी समूहों के हाथ पड़ने वाले हथियारों के खतरे का संज्ञान ले सुरक्षा परिषद
यूएनएससी में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि आर. रवींद्र ने कहा कि इस क्षेत्र में आतंकवादी समूहों विशेष रूप से आइएस की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसलिए परिषद को आतंकवादी समूहों के हाथों में पड़ने वाले सामूहिक विनाश के हथियारों प्रति संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि हम सीरियाई नेतृत्व में बातचीत के माध्यम से यहां के लोगों की वैध आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सीरिया में संघर्ष के व्यापक और शांतिपूर्ण समाधान का आव्हान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के लिए सीरिया और ओपीसीडब्ल्यू तकनीकी सचिवालय के बीच निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण है।