फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India reprimands Pakistan on the issue of human rights in UNHRC

UN: मुस्लिम देशों के संगठन OIC को भारत ने फिर लगाई लताड़, कहा- कश्मीर पर बयान गैरजरूरी

Wed, 14 Sep 2022 05:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 14 Sep 2022 05:10 PM IST
सार

जेनेवा में भारतीय अभियान के सेक्रेटरी पवन बधे ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान काउंसिल के अलग-अलग मंचों से भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करता रहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का अपने लोगों के मानवाधिकारों के संरक्षण का रिकॉर्ड खराब है।

विज्ञापन
India reprimands Pakistan on the issue of human rights in UNHRC
UNHRC

विस्तार

जेनेवा में भारतीय अभियान के सेक्रेटरी पवन बधे ने मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन को लताड़ लगाई है। उन्होंने बुधवार को परिषद में जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने दुर्भावनापूर्ण प्रचार को बढ़ावा देने के लिए इस प्रतिष्ठित परिषद द्वारा पेश किए गए मंच का फिर से दुरुपयोग किया है। इस दौरान उन्होंने ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर उनका बयान देना गैरजरूरी है।

विज्ञापन


उन्होंने भारत की तरफ से जवाब देते हुए आगे कहा कि पाकिस्तान काउंसिल के अलग-अलग मंचों से भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करता रहता है। पाकिस्तान को झूठ बोलने की आदत हो गई है। जबकि पूरी दुनिया को पता है कि पाकिस्तान में मानवाधिकारों का हनन होना आम बात है। पाकिस्तान का अपने लोगों के मानवाधिकारों के संरक्षण का रिकॉर्ड खराब है। पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों पर जुल्मों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा पाकिस्तान और उसके अधिकृत इलाकों में सिख, हिंदू, इसाई समुदाय के अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने में विफल है। आए दिन धर्म को लेकर वहां अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता है। पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और पत्रकारों को निशाना बनाने और उनके असंतोष को कुचलने के लिए वैधानिक तरीके अपनाए जाते हैं। ऐसे में भारत में मानवाधिकारों को लेकर सवाल करना गलत है।
विज्ञापन


 जेनेवा में भारतीय अभियान के सेक्रेटरी पवन बधे ने अपने बयान में परिषद में ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन के बयान में भारत के लिए तथ्यात्मक रूप से गलत और अनुचित संदर्भों को खारिज कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि हमें खेद है कि ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन के देश जिनके साथ हम घनिष्ठ संबंध साझा करते हैं, वे पाकिस्तान को भारत विरोधी प्रचार के लिए ओआईसी प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने से रोकने में विफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो विश्वभर में आतंक की ट्रेनिंग, समर्थन, और आर्थिक मदद करने वाले देश के तौर पर जाना जाता है। वह आतंकवादी समूहों को अफगानिस्तान और भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लड़ने के लिए प्रशिक्षित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान का भारत में लोगों के मानवाधिकारों को लेकर सवाल उठाना उसका भयावह दुस्साहस है। उन्होंने कहा कि वे हमारी प्रतिक्रिया के लायक नहीं हैं।


उन्होंने आगे कहा कि हम परिषद और उसके तंत्रों से आग्रह करते हैं कि पाकिस्तान को अपने राज्य प्रायोजित आतंकवाद को समाप्त करने और अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए विश्वसनीय कदम उठाने के लिए कहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed