{"_id":"6765a75e94cbdcce7c0d5be1","slug":"india-registers-significant-progress-in-reducing-malaria-cases-who-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malaria: भारत में मलेरिया के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट; डब्ल्यूएचओ ने की सराहना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Malaria: भारत में मलेरिया के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट; डब्ल्यूएचओ ने की सराहना
Fri, 20 Dec 2024 10:50 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:50 PM IST
सार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से जारी विश्व मलेरिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी थी। 2024 तक आधिकारिक रूप से भारत मलेरिया से ग्रस्त देशों के उच्च जोखिम उच्च प्रभाव (एचबीएचआई) समूह से बाहर निकल जाएगा।
विज्ञापन
मलेरिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में मलेरिया के मामलों और इससे जुड़े मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से जारी विश्व मलेरिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में मलेरिया के मामले 2017 में 64 लाख से 69 प्रतिशत घटकर 2023 में 20 लाख हो गए हैं। इसी प्रकार, इसी अवधि में मलेरिया से होने वाली अनुमानित मौत 11,100 से घटकर 3,500 (68 प्रतिशत की कमी) रह गई।
विज्ञापन
इतना ही नही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2024 तक आधिकारिक रूप से भारत मलेरिया से ग्रस्त देशों के उच्च जोखिम उच्च प्रभाव (एचबीएचआई) समूह से बाहर निकल जाएगा।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में 2023 में आठ देश सबसे ज्यादा मलेरिया से प्रभावित रहे, जिनमें 40 लाख मामले दर्ज किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में इस क्षेत्र में दर्ज किए गए मलेरिया के अनुमानित मामलों में से आधे भारत में थे, इसके बाद इंडोनेशिया में दर्ज किए गए जहां लगभग एक तिहाई मामले थे।
विज्ञापन