फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India re-elected to United Nations Peacebuilding Commission

UN: शांति स्थापना आयोग में भारत के छह हजार सैनिक, दुनिया के सबसे बड़ा सैन्य सहयोगकर्ता देशों में से एक

Fri, 29 Nov 2024 12:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 29 Nov 2024 12:26 PM IST
सार

शांति स्थापना आयोग में 31 सदस्य देश हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र महासभा, सुरक्षा परिषद और आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्य देश शामिल हैं। शीर्ष वित्तीय योगदानकर्ता देश और शीर्ष सैन्य योगदानकर्ता देश भी इसके सदस्य हो सकते हैं। 

विज्ञापन
India re-elected to United Nations Peacebuilding Commission
भारत के संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत को संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना मिशन में फिर से निर्वाचित किया गया है। भारत का यह निर्वाचन 2025-26 की समयावधि के लिए हुआ है। दरअसल भारत का मौजूदा कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। भारत के निर्वाचन पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'एक संस्थापक सदस्य और यूएन शांति स्थापना मिशन में प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में, भारत वैश्विक शांति और स्थिरता की दिशा में काम करने के लिए शांति स्थापना मिशन के साथ अपने जुड़ाव को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।'
विज्ञापन


दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए काम करता है ये आयोग
उल्लेखनीय है कि शांति स्थापना आयोग एक अंतर-सरकारी सलाहकार निकाय है, जो संघर्ष प्रभावित देशों में शांति प्रयासों का समर्थन करता है। शांति स्थापना आयोग में 31 सदस्य देश हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र महासभा, सुरक्षा परिषद और आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्य देश शामिल हैं। शीर्ष वित्तीय योगदानकर्ता देश और शीर्ष सैन्य योगदानकर्ता देश भी इसके सदस्य हो सकते हैं। शांति स्थापना आयोग संसाधनों को संगठित करने और सभी हितधारकों को साथ लाने में अहम भूमिका निभाता है ताकि संघर्ष को समाप्त कराया जा सके। साथ ही संघर्ष के बाद पुनर्निर्माण, संस्था निर्माण के काम भी सहयोग करता है। 
विज्ञापन


भारत शांति मिशन में सबसे बड़ा सैन्य योगदानकर्ता
भारत संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में सबसे बड़ा सैन्य योगदानकर्ता है। वर्तमान में भारत के छह हजार के करीब सैनिक संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दुनिया के विभिन्न देशों में तैनात हैं, जिनमें अबेई, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, साइप्रस, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लेबनान, मध्य पूर्व, सोमालिया, दक्षिण सूडान और पश्चिमी सहारा आदि शामिल हैं। अब तक करीब 180 भारतीय शांति सैनिकों ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है। यह किसी भी सदस्य देश के सैनिकों में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed