फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India raises F1 visa issue US says will try to mitigate impact report says

अमेरिका ने एफ-1 और एम-1 वीजा के नियमों में किया अस्थाई बदलाव, गैर-अप्रवासी छात्रों को राहत

Wed, 08 Jul 2020 08:37 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 08 Jul 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
India raises F1 visa issue US says will try to mitigate impact report says
एफ-1 वीजा के असर को कम करने की कोशिश - फोटो : ANI

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने साल 2020 सेमेस्टर के लिए एफ-1 और एम-1 गैर-अप्रवासी वीजा आवश्यकरताओं में अस्थाई परिवर्तन करने की घोषणा की है। इससे गैर अप्रवासी छात्रों को ऑनलाइन कोर्स या फिर संस्थान जाकर पढ़ना दोनों की अनुमित मिलेगी। इससे गैर अप्रवासी छात्र अमेरिकी में रहकर पढ़ाई कर सकेंगे।

विज्ञापन


 



अमेरिका में रहकर पढ़ाई करने के लिए छात्रों को उचित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वीजा के लिए अमेपरि छात्रों को स्थानीय अमेरिकी राजदूत से संपर्क करना होगा। हालांकि इससे पहले अमेरिका ने भारतीय छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए एफ-1 वीजा से संबंधित नए नियमों के असर को कम करने की कोशिश की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रंगला और अमेरिका के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डेविड हैल के बीच हुए भारत-अमेरिका विदेश कार्यालय परामर्श में उठा। ट्रंप प्रशासन ने एलान किया था कि एफ-1 और एम-1 (गैर शैक्षणिक और पेशेवर छात्रों) वीजाधारक, जो केवल ऑनलाइन कक्षाएं लेने पर विचार कर रहे हैं उन्हें अमेरिका में रहने की अनुमित नहीं मिलेगी। 

इससे पहले अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की एजेंसी इमीग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट ने एलान किया कि कोरोना वायरस की वजह से जिन अंतरराष्ट्रीय छात्रों के संस्थानों ने ऑनलाइन कोर्सेस कराना शुरू कर दिया है और जो छात्र अभी अमेरिका में रह रहे हैं, वो अपने देश वापस जाएं। 


विदेशी कार्यालय परामर्शन के दौरान श्रंगला और हैल ने भारत-अमेरिका के वैश्विक स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप जिसमें राजनैतिक, आर्थिक, कर्मशियल, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग शामिल है, के हर पहलू की समीक्षा की है। कोविड-19 महामारी की वजह के मोर्चे पर दोनों देश द्विपक्षीय स्वास्थ्य साझेदारी जिसमें फार्मास्युटिकल्स और वैक्सीन विकसित शामिल है, को मजबूत करने पर सहमत हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed