{"_id":"5f0538698ebc3e4336017a68","slug":"india-raises-f1-visa-issue-us-says-will-try-to-mitigate-impact-report-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने एफ-1 और एम-1 वीजा के नियमों में किया अस्थाई बदलाव, गैर-अप्रवासी छात्रों को राहत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने एफ-1 और एम-1 वीजा के नियमों में किया अस्थाई बदलाव, गैर-अप्रवासी छात्रों को राहत
Wed, 08 Jul 2020 08:37 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
एफ-1 वीजा के असर को कम करने की कोशिश
- फोटो : ANI
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने साल 2020 सेमेस्टर के लिए एफ-1 और एम-1 गैर-अप्रवासी वीजा आवश्यकरताओं में अस्थाई परिवर्तन करने की घोषणा की है। इससे गैर अप्रवासी छात्रों को ऑनलाइन कोर्स या फिर संस्थान जाकर पढ़ना दोनों की अनुमित मिलेगी। इससे गैर अप्रवासी छात्र अमेरिकी में रहकर पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
Dept of Homeland Security has announced its plan for temporary modifications to F-1&M-1 nonimmigrant visa requirements for fall 2020 semester. This will allow a mixture of both in-person&some online coursework to meet requirements for nonimmigrant student status: US Dept of State pic.twitter.com/ZGaYeRvKAI
— ANI (@ANI) July 8, 2020विज्ञापन
अमेरिका में रहकर पढ़ाई करने के लिए छात्रों को उचित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वीजा के लिए अमेपरि छात्रों को स्थानीय अमेरिकी राजदूत से संपर्क करना होगा। हालांकि इससे पहले अमेरिका ने भारतीय छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए एफ-1 वीजा से संबंधित नए नियमों के असर को कम करने की कोशिश की बात कही थी।
विज्ञापन
विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रंगला और अमेरिका के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री डेविड हैल के बीच हुए भारत-अमेरिका विदेश कार्यालय परामर्श में उठा। ट्रंप प्रशासन ने एलान किया था कि एफ-1 और एम-1 (गैर शैक्षणिक और पेशेवर छात्रों) वीजाधारक, जो केवल ऑनलाइन कक्षाएं लेने पर विचार कर रहे हैं उन्हें अमेरिका में रहने की अनुमित नहीं मिलेगी।
इससे पहले अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की एजेंसी इमीग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट ने एलान किया कि कोरोना वायरस की वजह से जिन अंतरराष्ट्रीय छात्रों के संस्थानों ने ऑनलाइन कोर्सेस कराना शुरू कर दिया है और जो छात्र अभी अमेरिका में रह रहे हैं, वो अपने देश वापस जाएं।
विदेशी कार्यालय परामर्शन के दौरान श्रंगला और हैल ने भारत-अमेरिका के वैश्विक स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप जिसमें राजनैतिक, आर्थिक, कर्मशियल, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग शामिल है, के हर पहलू की समीक्षा की है। कोविड-19 महामारी की वजह के मोर्चे पर दोनों देश द्विपक्षीय स्वास्थ्य साझेदारी जिसमें फार्मास्युटिकल्स और वैक्सीन विकसित शामिल है, को मजबूत करने पर सहमत हुए।