{"_id":"5f0b56ea8ebc3e63cd623ea2","slug":"india-protests-against-canadian-tv-authority-for-anti-india-tv-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने कनाडाई टीवी प्राधिकरण के खिलाफ जताया विरोध, नफरत और हिंसा फैलाने का लगाया आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत ने कनाडाई टीवी प्राधिकरण के खिलाफ जताया विरोध, नफरत और हिंसा फैलाने का लगाया आरोप
Mon, 13 Jul 2020 12:01 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
canada flag
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने कनाडाई टीवी प्राधिकरण और कनाडा के स्थानीय टीवी चैनल PTN24 के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया है। स्थानीय टीवी चैनल PTN24 पर भारत के खिलाफ हिंसा और नफरत भड़काने वाला कार्यक्रम दिखाने का आरोप है।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम 26 अप्रैल 2020 को दिखाया गया था जिसके बाद भारतीय उच्चायोग ने इसे लेकर कड़ी आपत्ती जताई है।
जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम पंजाब में आतंकवाद के दौरान मारे गए आतंकवादियों को श्रद्धांजलि सेवा के रूप में प्रतिवर्ष आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम पर था। इसमें एक 'सहज पथ' शामिल है। पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ, जिसके बाद सिख समुदाय के प्रमुख सदस्यों का भाषण होता है।
विज्ञापन
पूरा कार्यक्रम नफरत और हिंसा से भरा हुआ था
जानकारी के अनुसार टीवी कार्यक्रम में चल रहा एक भाषण भारत के खिलाफ नफरत और हिंसा के लिए उकसाने जैसा था। इसमें हरभजन सिंह और संतोख सिंह खेला के भाषण विशेष रूप से विवादास्पद थे। सूत्रों ने कहा कि हरभजन सिंह न केवल आतंकवादियों के का समर्थन कर रहे थे बल्कि उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब के सिख गुरु अपने मिशन में आतंकवादियों का समर्थन कर रहे थे।
विज्ञापन