{"_id":"5d812f638ebc3e01463f35ba","slug":"india-pakistan-should-explore-space-diplomacy-for-peace-pakistan-astronau-namira-salimt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रयान-2 के लिए भारत को बधाई देने वाली पाक की पहली महिला अंतरिक्षयात्री ने की शांति की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चंद्रयान-2 के लिए भारत को बधाई देने वाली पाक की पहली महिला अंतरिक्षयात्री ने की शांति की अपील
Wed, 18 Sep 2019 12:39 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,दुबई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:39 AM IST
सार
- पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्षयात्री हैं नमीरा सलीम
- सलीम ने पिछले सप्ताह चंद्रयान 2 के लिए दी थी बधाई
- स्पेस ट्रस्ट की संस्थापक व कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं नमीरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंद्रयान-2 मिशन पर भारत को बधाई देने के चलते पिछले सप्ताह सुर्खियां बटोरने वाली पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्षयात्री नमीरा सलीम ने कहा कि दक्षिण एशिया क्षेत्र ‘स्पेस डिप्लोमेसी’ से लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान में कश्मीर को लेकर जारी तनाव के बीच उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष ही ऐसा क्षेत्र है जहां सभी सीमाएं टूट जाती हैं और इनसान राजनीति से ऊपर उठ जाता है। नमीरा ने आगे कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण के युग में मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं को संदेश देना चाहती हूं कि शांतिपूर्ण समाधानों के लिए अंतरिक्ष का सहारा लें और इसके जरिये शांति व विश्वास के लिए जगह बनाएं।
विज्ञापन
स्पेस ट्रस्ट की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्षा नमीरा ने कहा कि वह अंतरिक्ष के व्यावसायीकरण का समर्थन करती है। वह मानती हैं कि अंतरिक्ष अब दुनिया के नेताओं और राजनेताओं के लिए खुला है।
विज्ञापन
सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक के लिए अंतरिक्ष में जाने की तैयारी कर रहीं नमीरा ने कहा कि मैं अंतरिक्ष ट्रस्ट के माध्यम से पृथ्वी पर शांति के लिए एक अंतरिक्ष कूटनीति का इस्तेमाल करने की अपील करती हू। बता दें कि नमीरा ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिण ध्रुव में सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक कोशिश के लिए इसरो और भारत को बधाई दी थी।