फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-Pak tensions among hotspot issues 'mediated' by China: FM Wang Yi

China: चीनी विदेश मंत्री का दावा- मई में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में चीन ने निभाई अहम भूमिका

Tue, 30 Dec 2025 09:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Dec 2025 09:30 PM IST
सार

China: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जैसे मुद्दों में चीन ने डीजीएमओ के सीधे संवाद से हुआ और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी। 

विज्ञापन
India-Pak tensions among hotspot issues 'mediated' by China: FM Wang Yi
चीन के विदेश मंत्री वांग यी। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को दावा किया कि इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उन गरमागरम मुद्दों में शामिल था, जिनमें चीन ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। भारत का पक्ष स्पष्ट रहा है कि सात से 10 मई के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच हुई झड़प का समाधान दोनों देशों की सेनाओं के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) के सीधे संवाद के जरिये हुआ था।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने 13 मई को प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि समझौते की तारीख, समय और शब्दावली दोनों देशों के डीजीएमओ ने 10 मई 2025 को फोन पर हुई बातचीत के दौरान तय की, जो 15:35 बजे शुरू हुई थी। भारत यह भी लगातार कहता रहा है कि भारत और पाकिस्तान से जुड़े मामलों में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


वांग यी ने बीजिंग में अंतरराष्ट्रीय स्थिति और चीन के विदेश संबंधों पर आयोजित संगोष्ठी में कहा, इस साल स्थानीय युद्ध और सीमा पार संघर्ष दूसरी विश्व युद्ध के बाद सबसे अधिक भड़के। भू-राजनीतिक अशांति लगातार फैलती रही।  उन्होंने कहा, स्थायी शांति बनाने के लिए हमने निष्पक्ष और न्यायपूर्ण रुख अपनाया और मूल कारणों पर फोकस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ड्रोन हमलों के बाद पुतिन का बड़ा फैसला, अहम ठिकानों की सुरक्षा के लिए रिजर्व सैनिकों की होगी वापसी

उन्होंने कहा कि चीन ने उत्तर म्यांमार, ईरानी परमाणु मुद्दा, पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव, फलस्तीन और इस्राइल के बीच मुद्दे तथा हाल ही में कंबोडिया और थाईलैंड के संघर्ष में मध्यस्थता की।


दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। सात से 10 मई तक ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। इस दौरान चीन की भूमिका आलोचना और शक के घेरे में रही, खासकर पाकिस्तान को सैन्य मदद देने के कारण। 

चीन ने सात मई को भारत और पाकिस्तान से संयंम बरतने का आग्रह किया था और भारत के हमलों पर खेद व्यक्त किया था। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था, चीन इस सुबह की भारत की सैन्य कार्रवाई को खेदजनक मानता है। उसने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को सक्रिय रूप से मदद दी। इसने बीजिंग और नई दिल्ली के संबंदों पर चीन-पाकिस्तान संबंधों के नकारात्मक असर को उजागर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed