फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india operation amistad venezuela earthquake relief-field hospital pm modi humanitarian aid

Op Amistad: वेनेजुएला में भारतीय चिकित्सा दल के राहत प्रयासों की सराहना, मंत्री एंड्रिया ने जताया पीएम का आभार

Wed, 01 Jul 2026 05:56 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 01 Jul 2026 05:56 AM IST
सार

वेनेजुएला में भीषण भूकंप के बाद भारत के ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी गई राहत और चिकित्सा सहायता की वहां की सरकार ने सराहना की है। भारतीय फील्ड अस्पताल, राहत सामग्री और खोज-बचाव दल पीड़ितों की मदद में जुटे हैं, जबकि मृतकों की संख्या 1,700 से अधिक हो गई है।

विज्ञापन
india operation amistad venezuela earthquake relief-field hospital pm modi humanitarian aid
ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत वेनेजुएला में तैनात भारतीय चिकित्सा दल - फोटो : @MEAIndia

विस्तार

वेनेजुएला में भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत जो सहायता भेजी है उससे कई लोगों को राहत मिली है। देश में आए भीषण भूकंप के पीड़ितों की सहायता के लिए भारतीय चिकित्सा दल के प्रयासों की वेनेजुएला की मंत्री ने सराहना की है। इस भूकंप में अब तक 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


भारत ने भूकंप पीड़ितों को उपचार व मानवीय संवेदना के साथ राहत के अपने प्रयास और तेज कर दिए हैं। वेनेजुएला स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, जनशक्ति एवं विदेश मामलों की मंत्री एंड्रिया कोराओ फारिया ने हमारे फील्ड अस्पताल का दौरा किया और भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए किए जा रहे हमारे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, भारत ने संकट की घड़ी में जिस तरह से सक्रियता दिखाई वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार भी जताया। 
विज्ञापन


भारतीय दल खोज-बचाव अभियान भी चला रहे
भारतीय वायुसेना ने कहा, ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत वेनेजुएला में भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल, 35 टन से अधिक राहत सामग्री, दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और दो ‘भीष्म क्यूब’ भेजे गए हैं। भारतीय दल काफी मेहनत से खोज और बचाव अभियान भी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक भूकंप के 600 से अधिक झटके
वेनेजुएला में भूकंप के झटके थम नहीं रहे। 24 जून को आए दोहरे भूकंप के बाद 600 से अधिक झटके आ चुके हैं। 29 जून को भी वेनेजुएला के कैरेबियन तट पर काराबल्लेडा से 27 किमी उत्तर में एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.6 थी। यह जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार है। इस भूकंप से आए झटके ने उत्तरी वेनेजुएला के ला गुइरा राज्य के आपदाग्रस्त क्षेत्र को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed