{"_id":"69c7713ed065af416e037403","slug":"india-oil-vessels-strait-of-hormuz-indian-navy-escort-ships-security-supply-west-asia-merchant-warships-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Strait of Hormuz: होर्मुज से गुजर रहे भारत के दो जहाज, सुरक्षा देने के लिए युद्धपोत के साथ भारतीय नौसेना अलर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Strait of Hormuz: होर्मुज से गुजर रहे भारत के दो जहाज, सुरक्षा देने के लिए युद्धपोत के साथ भारतीय नौसेना अलर्ट
Sat, 28 Mar 2026 11:42 AM IST
Himanshu Singh Chandel
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:42 AM IST
सार
Hormuz Tension Shipping: भारत के लिए पेट्रोलियम उत्पाद लेकर जा रहे दो व्यापारी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय नौसेना के युद्धपोत सुरक्षा के लिए स्टैंडबाय पर हैं। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही और जहाज इस रास्ते से गुजरेंगे।
विज्ञापन
होर्मुज का रास्ता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारत के लिए पेट्रोलियम उत्पाद लेकर जा रहे दो और व्यापारी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं। बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच भारतीय नौसेना के युद्धपोत इन्हें सुरक्षा देने के लिए स्टैंडबाय पर तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में ऐसे और जहाज इस मार्ग से गुजरेंगे। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील बना हुआ है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
बता दें, अमेरिका और इस्राइल-ईरान टकराव के बीच इस जलडमरूमध्य में लगातार तनाव बरकरार है। ईरान अमेरिका, इस्राइल समेत अपनी किसी दुश्मन देशों के जहाजों को वहां से नहीं गुजरने दे रहा है। भारत के जहाजों को नहीं रोका जा रहा है। जंग के हालातों के बीच पहले भी भारत के जहाज होर्मुज से निकल चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा देने के लिए भारतीय नौसेना को युद्धपोत के साथ अलर्ट पर रखा गया है।
पश्चिम एशिया संकट के चलते बाधित था होर्मुज
ये जहाज उन 22 भारतीय जहाजों में शामिल थे, जो पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए थे। युद्ध के चले ईरान ने होर्मुज को आंशिक रूप से बाधित कर दिया है, जिसके चलते पूरी दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अमेरिका-इस्राइल के हमले में ईरान के कितने बड़े चेहरे खत्म? जानें ईरानी सत्ता के धुरंधर कैसे बने निशाना
भारत ने कूटनीतिक ताकत से अपने जहाजों की आवाजाही सुनिश्चित कराई
इससे पहले बीते दिनों चार भारतीय जहाज भारत आ चुके हैं। जग वसंत, पाइन गैस, शिवालिक और नंदा देवी भी करीब 92 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचे थे। भारत में घरेलू और व्यवसायिक उपयोग के लिए एलपीजी गैस की बड़ी मांग है।
यही वजह है कि होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने के बाद भारत में एलपीजी का संकट पैदा हो गया था, लेकिन सरकार ने कूटनीतिक स्तर पर ईरान के साथ बातचीत कर भारतीय जहाजों का होर्मुज से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराया। ईरान ने भी बयान जारी कर साफ कर दिया है कि भारतीय जहाजों को नहीं रोका जा रहा है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन