फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India leaves an indelible mark of humanity by Operation Amistad in Venezuela EM express gratitude

Operation Amistad: भारत ने वेनेजुएला में छोड़ी इंसानियत की अमिट छाप; विदेश मंत्री ने क्यों कहा धन्यवाद?

Mon, 06 Jul 2026 10:04 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 06 Jul 2026 10:04 PM IST
सार

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत द्वारा चलाया गया मानवीय सहायता मिशन 'ऑपरेशन अमिस्ताद' सफलतापूर्वक पूरा हो गया। भारतीय सेना के फील्ड हॉस्पिटल ने एक सप्ताह तक हजारों प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।  

विज्ञापन
India leaves an indelible mark of humanity by Operation Amistad in Venezuela EM express gratitude
वेनेजुएला में पीड़ितों का इलाज करती भारतीय टीम - फोटो : IANS/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वेनेजुएला में भारत का मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) मिशन 'ऑपरेशन अमिस्ताद' सोमवार को भारतीय सेना के फील्ड हॉस्पिटल के बंद होने के साथ सफलतापूर्वक पूरा हो गया। 24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंपों में 3,300 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और देशभर में भारी तबाही मची थी। ऐसे मुश्किल समय में भारतीय सेना के फील्ड हॉस्पिटल ने प्रभावित लोगों को लगातार चिकित्सा सेवाएं देकर राहत पहुंचाई।

विज्ञापन


भारतीय ने कैसे जीता वेनेज़ुएला के लोगों का भरोसा?
काराकास स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत स्थापित आर्मी फील्ड हॉस्पिटल आज दोपहर अपना अभियान पूरा कर बंद हो गया। एक सप्ताह तक चले इस मिशन के दौरान भारतीय मेडिकल टीम ने अपनी सेवा और समर्पण से वेनेजुएला के लोगों का दिल जीत लिया।'
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि आपदा के बाद भारतीय सेना के फील्ड हॉस्पिटल ने प्रभावित लोगों को समय पर और प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, 'आर्मी फील्ड हॉस्पिटल ने वेनेज़ुएला में अपना अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पिछले एक सप्ताह के दौरान इस टीम ने अनेक लोगों की जिंदगी को छुआ और जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज पाने वाले लोगों ने क्या कहा?
फील्ड हॉस्पिटल में इलाज कराने वाले कई लोगों और उनके परिजनों ने भारतीय मेडिकल टीम की सेवा, समर्पण और देखभाल के लिए दिल से धन्यवाद दिया। विदेश मंत्रालय द्वारा साझा किए गए कई वीडियो में लोग भारतीय डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की खुलकर सराहना करते हुए दिखाई दिए। अपने बेटे का इलाज कराने आई महिला लिजेट रोड्रिग्ज ने भारत और भारतीय मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'मेरा नाम लिजेट रोड्रिग्ज है। मैं एंथनी एगुइलार्टे की मां हूं। मेरे बेटे की जांघ की हड्डी (फीमर) टूट गई थी, इसलिए मैं उसे भारतीय मेडिकल टीम के फील्ड हॉस्पिटल लेकर आई। यहां उसका बेहद सफल इलाज हुआ। इस त्रासदी के समय वेनेज़ुएला के लोगों की मदद करने के लिए मैं भारत सरकार, डॉक्टरों और दुभाषियों की पूरी टीम का दिल से धन्यवाद करती हूं।'


ये भी पढ़ें:  2019 से जेल में बंद नीरव मोदी के पास कानूनी विकल्प खत्म, क्या जल्द लाया जाएगा भारत?

वेनेज़ुएला के विदेश मंत्री ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद?
वेनेज़ुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने भारत द्वारा स्थापित फील्ड हॉस्पिटल का दौरा किया और वेनेजुएला की जनता की ओर से भारत के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हमारे मित्र देश भारत द्वारा 'ऑपरेशन फ्रेंडशिप' के तहत काराकास रेसट्रैक पर स्थापित हॉस्पिटल सेंटर दोहरे भूकंप से प्रभावित लोगों को व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। हमें वेनेजुएला में भारत के राजदूत पी.के. अशोक बाबू के साथ इस सुविधा का दौरा करने और एकजुटता के इस प्रेरणादायक उदाहरण को देखने का अवसर मिला। बोलिवेरियन सरकार और वेनेजुएला की जनता की ओर से हम भारत सरकार, भारत की जनता और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस कठिन समय में हमारी मदद के लिए हाथ बढ़ाया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed