हिंद-प्रशांत क्षेत्र: जापान, अमेरिका, भारत और ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों की बैठक, सहयोग बढ़ाने पर जोर
हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लक्ष्य को लेकर बने संगठन 'क्वाड' के सदस्य देशों के अधिकारियों ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से एक बैठक में हिस्सा लिया। क्वाड में भारत के साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।
विस्तार
जापान, अमेरिका, भारत और ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में मुक्त और खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे, समुद्री सुरक्षा, आतंक के विरोध, मानवीय सहयोग और आपदा राहत के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। समाचार एजेंसी ने यह जानकारी जापान के विदेश मंत्रालय के हवाले से दी।
जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अधिकारियों ने बैठक में कोरोना वायरस रोधी टीकों, गंभीर व नई तकनीकी और जलवायु परिवर्तन पर विचार विमर्श की समीक्षा की। इस दौरान सभी देशों के अधिकारियों ने कार्य समूहों की शुरुआत करने पर सहमति जताई। मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक के दौरान उत्तर कोरिया, पूर्वी और दक्षिण चीन सागर तथा म्यांमार आदि क्षेत्रीय मामलों पर भी बातचीत की गई।
They reviewed progress of discussions on vaccines, critical&emerging technologies&climate change, where they concurred to launch working groups during March Leaders' Video Conference. Also exchanged views on regional issues like N Korea, East&South China Seas& Myanmar: MoFA Japan
— ANI (@ANI) August 12, 2021