{"_id":"692210623d9bd0f1560b3758","slug":"india-israel-trade-boost-piyush-goyal-launches-free-trade-talks-signals-rise-in-bilateral-investments-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-इस्राइल व्यापार: पीयूष गोयल की उच्चस्तरीय वार्ता में फ्री ट्रेड प्रक्रिया शुरू, निवेश बढ़ने के संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-इस्राइल व्यापार: पीयूष गोयल की उच्चस्तरीय वार्ता में फ्री ट्रेड प्रक्रिया शुरू, निवेश बढ़ने के संकेत
Sun, 23 Nov 2025 01:05 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:05 AM IST
सार
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और अब औपचारिक वार्ताएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : X (@PiyushGoyal)
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का तीन दिवसीय इस्राइल दौरा दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में एक बड़े मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। गोयल ने बताया कि 20 साल बाद किसी भारतीय उद्योग मंत्री का इस्राइल दौरा बेहद सफल रहा है और इससे भारत-इस्राइल द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस्राइल के उद्योग मंत्री से लंबी बातचीत
गोयल ने बताया कि उनकी इस्राइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री निर बारकात के साथ गहन चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने यह तय किया कि आने वाले समय में आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। भारतीय उद्योग मंत्री ने भारत में इस्राइली व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल की यात्रा और अब भारतीय प्रतिनिधिमंडल के इस्राइल आने को बड़ी सफलता बताया। गोयल ने कहा कि यह यात्रा भविष्य में दोनों देशों के बीच निवेश, टेक्नोलॉजी और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देगी।
विज्ञापन
#WATCH | Jerusalem, Israel | Union Minister Piyush Goyal says, "Yesterday, I had a very long conversation with Minister of Economy and Industry of Israel, Nir Barkat, who oversees international trade. We discussed in great detail what further steps will be taken to enhance… pic.twitter.com/fxmcR8TQ2D
— ANI (@ANI) November 22, 2025
विज्ञापन
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए बातचीत औपचारिक रूप से शुरू
गोयल ने जानकारी दी कि भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और अब औपचारिक वार्ताएं शुरू होंगी। उन्होंने कहा FTA की बातचीत शुरू होने से व्यापार, तकनीक और निवेश में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
'आपदा को अवसर बनाना इजरायल से सीखें'
गोयल ने अपने दौरे के दौरान पेरेस सेंटर फॉर पीस एंड इनोवेशन में इजरायल के इनोवेशन मॉडल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इजरायल ने हर संकट को चुनौती की तरह लिया और उसे अवसर में बदला।चाहे सुरक्षा, स्वास्थ्य, इलेक्ट्रॉनिक्स या कृषि तकनीक, इजरायल ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। गोयल ने बताया कि उनकी कुछ महत्वपूर्ण बैठकों का दौर कल भी जारी रहेगा। वे इसकी जानकारी भारत लौटने के बाद साझा करेंगे।