Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
India is not going to abandon its relationship with Russia: US NSA on PM Modi's visit to Moscow
{"_id":"669d2d93ff23e7537b0da641","slug":"india-is-not-going-to-abandon-its-relationship-with-russia-us-nsa-on-pm-modi-s-visit-to-moscow-2024-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"US: 'रूस के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को नहीं तोड़ेगा भारत', एस्पेन सिक्योरिटी फोरम में बोले अमेरिकी एनएसए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'रूस के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को नहीं तोड़ेगा भारत', एस्पेन सिक्योरिटी फोरम में बोले अमेरिकी एनएसए
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 21 Jul 2024 09:17 PM IST
सार
US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया रूस दौरे के दौरान राषष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गले मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि बाइडन प्रशासन कभी नहीं चाहता कि अमेरिका के साझेदार और मित्र देश रूस में जाकर पुतिन को गले लगाएं।
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा कि इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि भारत रूस के साथ अपने सैन्य और प्रौद्योगिकी संबंधों को गहरा कर रहा है। उन्होंने कहा, यह जरूरी नहीं कि भविष्य में आने संकंटों में मॉस्को भारत का महान और विश्वसनीय दोस्त बना रहेगा। सुलिवन कोलाराडो में एस्पेन सिक्योरिटी फोरम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मुलाकात के बारे में सवाल किया गया।
'भारत-रूस संबंध प्रगाढ़ होने का सबूत नहीं'
सुलिवन ने कहा, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हमारे पास इस बात का ठोस सबूत है कि भारत रूस के साथ अपने सैन्य और प्रौद्योगिकी संबंधों को गहरा कर रहा है? मैंने उस उस यात्रा (पीएम मोदी का रूस दौरा) में ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं देखा कि उनके संबंध गहरे हो रहे हैं। मैंने वहां ऐसी कोई घोषणा होती हुई नहीं देखी।
'मोदी का अभिवादन करने का एक निश्चित तरीका'
अमेरिकी एनएसए से पूछा गया कि जब प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति पुतिन से मिले तो आप कितने चिंतित थे, जबकि उसी समय राष्ट्रपति जो बाइडन वॉशिंगटन में नाटो के नेताओं की मेजबानी कर रहे थे? मोदी के पुतिन से गले मिलने को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर सुलिवन ने कहा, मोदी का वैश्विक नेताओं का अभिवादन करने का एक निश्चित तरीका है। मैंने इसे बहुत करीब से और व्यक्तिगत रूप से देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
'मित्र देशों को पुतिन को गले लगाते नहीं देखना चाहता अमेरिका'
उन्होंने आगे कहा, बाइडन प्रशासन कभी भी ऐसे देशों को मॉस्को में आकर पुतिन को गले लगाते नहीं देखना चाहता, जिनकी अमेरिका परवाह करता है, जो उसके साझेदार और मित्र हैं। मैं यहां बैठे लोगों को अन्य बातें नहीं बताना चाहता हूं। लेकिन भारत के साथ हमारे संबंधों के मामले में आप जानते हैं कि हम प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र और व्यापक हिंद-प्रशांत क्षेत्र शासन कला और भू-राजनीति में अपार अवसर देखते हैं। हम इस संबंध को दो संप्रभु देशों के रूप में गहरा करना चाहते हैं।
'रूस के साथ ऐतिहासिक संबंध नहीं तोड़ेगा भारत'
सुलिवन ने कहा, भारत का रूस के साथ ऐतिहासिक संबंध हैं और वह इसे इतनी जल्दी तोड़ने वाले नहीं हैं। लेकिन मैं यह भी कह सकता हूं कि रूस चीन के करीब होता जा रहा है। रूस भविष्य में किसी भी संकट में भारत के लिए एक महान और विश्वसनीय मित्र नहीं साबित होने वाला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।