फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India-UK: भारत दौरे पर आएंगे ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री डेविड लैमी, एफटीए वार्ता बहाल होने की उम्मीद

Sun, 21 Jul 2024 04:31 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Jul 2024 04:31 PM IST
सार

India-UK: ब्रिटेन की नई लेबर पार्टी की सरकार के तहत विदेश मंत्री डेविड लैमी के भारत दौरे के दौरान एफटीए वार्ता आगे बढ़ने की उम्मीद है। लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में अपने घोषणा पत्र में भारत के साथ एफटीए के मुद्दे को भी शामिल किया था। 

विज्ञापन
India trade talks set to be revived with first major UK ministerial visit
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई (फाइल)

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के मंगलवार को भारत आने वाले हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता बहाल होने की उम्मीद है। लेबर पार्टी की नवनिर्वाचित सरकार के तहत यह पहला उच्च-स्तरीय दौरा होगा। इस हफ्ते एफटीए वार्ता के नए मापदंड तय किए जाएंगे।

India trade talks set to be revived with first major UK ministerial visit
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक। - फोटो : एएनआई (फाइल)

कंजर्वेटिव सरकार में शुरू हुई थी एफटीए वार्ता
एफटीए वार्ता जनवरी 2022 में तत्कालीन कंजर्वेटिव सरकार के तहत शुरू हुई थी। इसका लक्ष्य प्रति वर्ष 38.1 अरब पाउंड की द्विपक्षीय व्यापार साझेदारी को बढ़ावा देना था। लेकिन दोनों देशों में आम चुनावों के चलते वार्ता के 14वें दौर में इसमें बाधा आ गई। रविवार को 'द डेली टेलीग्राफ' ने एक रिपोर्ट में नई दिल्ली के एक सूत्र के हवाले से कहा कि भारतीय पक्ष इस बात की स्पष्टता चाहेगा कि क्या नई लेबर सरकार वार्ता को वहीं से आगे बढ़ाना चाहती है, जहां उसे छोड़ दिया गया था या नए सिरे से शुरू करेगी। सूत्र ने अखबार को बताया कि भारत सकारात्मक तरीके से दोबारा बातचीत करना चाहता है लेकिन तारीख में स्पष्टता चाहता है। 

India trade talks set to be revived with first major UK ministerial visit
कीर स्टार्मर, विक्टोरिया स्टार्मर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

'नई लेबर सरकार से सकारात्मक परिणाम की उम्मीद'
सूत्र ने कहा, "व्यापार सौदा पिछली कंजर्वेटिव सरकार में अंतिम चरण में था। अब हम यह देखना चाहते हैं कि क्या लेबर सरकार वार्ता को वहां से शुरू करना चाहती है जहां मार्च में इसे छोड़ा गया था या नए सिरे शुरू करना चाहती है। पेशेवरों के लिए वीजा पर हमारा रुख नहीं बदला है। हम लेबर सरकार में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
India trade talks set to be revived with first major UK ministerial visit
डेविड लैमी, एस जयशंकर - फोटो : एएनआई (फाइल)

चुनाव से पहले एफटीए को पूरा करने की जताई थी प्रतिबद्धता
ब्रिटेन के आम चुनाव से पहले लैमी ने लंदन में 'इंडिया ग्लोबल फोरम' को संबोधित करते हुए कहा था कि उनका इरादा इस समझौते को जल्द से जल्द पूरा करना है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की दिवाली 2022 की समयसीमा चूक पर अफसोस जताते हुए कहा था, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और व्यापार मंत्री पीयूष गोयल को मेरा संदेश है कि लेबर पार्टी एफटीए वार्ता को आगे ले जाने के लिए तैयार है। आइए, अपना मुक्त व्यापार सौदा पूरा करें और आगे बढ़ें।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed