{"_id":"5c7ef637bdec221471639e41","slug":"india-is-giving-cheapest-mobile-data-pack-said-british-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दे रहा है सबसे सस्ता मोबाइल डाटा पैक : ब्रिटिश रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत दे रहा है सबसे सस्ता मोबाइल डाटा पैक : ब्रिटिश रिपोर्ट
Wed, 06 Mar 2019 03:50 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 06 Mar 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन में एक ताजा अध्ययन में खुलासा किया गया है कि भारत दुनिया में सबसे सस्ता मोबाइल डाटा पैक दे रहा है। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका और ब्रिटेन अपने उपभोक्ताओं को सबसे महंगा डाटा पैक दे रहे हैं। कीमतों में तुलना करने वाली वेबसाइट cable.co.uk ने पाया कि भारत में एक गीगाबाइट (जीबी) डाटा की कीमत 0.26 डॉलर है।
विज्ञापन
वहीं ब्रिटेन में यह 6.66 डॉलर में उपलब्ध है, जबकि अमेरिका में तो यह सबसे महंगा 12.37 डॉलर में मिलता है। अध्ययन में कहा गया है कि एक जीबी डाटा का वैश्विक औसत दाम 8.52 डॉलर है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 230 देशों में मोबाइल डाटा का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है।
विज्ञापन
अपने शोध में वेबसाइट ने कहा है कि भारत की युवा आबादी खासकर तकनीकी रूप से जागरूक है। भारत में स्मार्टफोन की मजबूत स्वीकृति वाली और बहुप्रतिस्पर्धी मार्केट है, इसलिए वहां डाटा काफी सस्ता है।
विज्ञापन