चीन की निंदा कर ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- भारत कर रहा जबरदस्त विकास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी अनूठी स्टाइल में आज भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनपेक्षित ढंग से भूरि-भूरि प्रशंसा की। जबकि दूसरी तरफ चीन में चीन की प्रशंसा करने के बाद वियतनाम पहुंचते ही ट्रंप ने चीन को व्यापार के संबंध में जीभ चिढ़ाई और कहा कि बात जब कारोबार की हो तो वे यह कतई मंजूर नहीं करेंगे कि अमेरिका अपना लाभ किसी और की झोली में डाले।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह देश पूरी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और आश्चर्यजनक ढंग से प्रभावशाली विकास कर रहा है।
ट्रंप ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों को एक साथ लाने के लिए बड़ी सफलता पाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन से लौटकर एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में यह टिप्पणी की।
पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए मीडियम नहीं बनेगा अमेरिका, किया इनकार
दूसरी तरफ उन्होंने चीन छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही वियतनाम पहुंचने पर चीन की निंदा की। उन्होंने चेताया कि अमेरिका काम से बाहर किया गया है इसलिए हम व्यापार में घाटे के लिए आंख बंद करके नहीं बैठे रहेंगे।
ट्रंप ने भारत के संदर्भ में यह टिप्पणी उनकी प्रधानमंत्री के साथ हुई सफल बैठक के कुछ माह बाद की है। उन्होंने कहा कि इस विशाल क्षेत्र में एपेक के बाहर के देश भी अच्छी प्रगति कर रहे हैं।
लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं पीएम मोदी
भारत अपनी आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह एक संप्रभु देश होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातंत्र है जहां एक अरब से अधिक लोग रहते हैं। जब से भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को वैश्विक कारोबार के लिए खोला है उसने तेजी से विकास किया है।
ट्रंप ने कहा कि भारत ने अपने बढ़ते मध्यम वर्ग के लिए अवसरों की एक दुनिया खोल दी है और पीएम मोदी ने इस पर लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। वह वास्तव में बेहद सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।
एपेक देशों में ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा, अमेरिका, रूस, सिंगापुर, हांगकांग, इंडोनेशिया, चीन, ब्रुनेई, चिली, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, मलयेशिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, पेरू और वियतनाम शामिल हैं। ट्रंप ने अमेरिका और वियतनाम युद्ध के खूनी इतिहास के बारे में भी बात की और कहा कि आज हम दुश्मन नहीं दोस्त हैं।
वियतनाम में नहीं होगी ट्रंप-पुतिन मुलाकात
व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि वियतनाम में क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी समकक्ष ब्लादिमीर पुतिन के बीच कोई मुलाकात नहीं होगी।
ट्रंप के विमान एयरफोर्स-वन के वियतनाम पहुंचने से पहले व्हाइट हाउस प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने बताया कि पुतिन के साथ बैठक के संबंध में पुष्टि कभी नहीं हुई थी और दोनों पक्षों के कार्यक्रमों के कारण यह मुलाकात नहीं हो पाएगी। इससे पहले रूसी राजनयिक ने कहा था कि दोनों नेता बैठक करेंगे और वक्त तथा जगह के बारे में विचार विमर्श चल रहा है।