{"_id":"5e453c8f8ebc3ee5e3787d69","slug":"india-helped-to-develop-gulmi-chandrakot-campus-of-tribhuvan-university-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की मदद से नेपाल के चंद्रकोट कैंपस की बिल्डिंग तैयार, जताया आभार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत की मदद से नेपाल के चंद्रकोट कैंपस की बिल्डिंग तैयार, जताया आभार
Thu, 13 Feb 2020 05:39 PM IST
Harendra Chaudhary
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 13 Feb 2020 05:39 PM IST
सार
- गुल्मी में उच्च शिक्षा के लिए बनी बिल्डिंग से कई इलाकों के छात्र-छात्राओं को फायदा
- भारत ने बिल्डिंग बनाने के लिए दी चार करोड़ से ज्यादा की मदद
विज्ञापन
ChandraKot Campus Nepal
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में उच्च शिक्षा को बेहतर करने और छात्रों को ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराने में भारत अकसर मदद करता रहता है। इसी कड़ी में भारत की मदद से गुलमी में चंद्रकोट कैंपस की नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। कैंपस के उद्घाटन समारोह में नेपाल में भारतीय दूतावास के उच्चाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र शर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की पहल पर 2008 में चंद्रकोट में पल्पा, बुटवल, काठमांडू और दूसरे शहरों के छात्रों को उच्च शिक्षा देने के लिए यह कैंपस शुरू हुआ था। त्रिभुवन विश्वविद्यालय के तहत आने वाले इस कैंपस में समाद विज्ञान, प्रबंधन समेत कई कोर्स चलते हैं और खास बात ये है कि यहां 90 फीसदी लड़कियां पढ़ती हैं।
विज्ञापन
गुल्मी के चंद्रकोट कैंपस की बिल्डिंग के लिए भारत सरकार ने 40 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की मदद दी है। तीन मंजिला बिल्डिंग में 12 क्लासरूम और प्रशासनिक ब्लॉक के अलावा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए साफ शौचालय आदि भी बनाया गया है।
विज्ञापन
नेपाल सरकार ने इसके लिए भारत का आभार जताया है और कहा है कि इससे आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी।