भारत और अमेरिका कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं: एंटनी ब्लिंकेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नव नियुक्त विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भारत और अमेरिका के संबंधों में और मजबूती लाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत हमारे सफल प्रशासन की द्विदलीय व्यवस्था के सफलता की कहानी है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह ओबामा प्रशासन के दौरान क्लिंटन प्रशासन के अंत के समय शुरू हुआ था। भारत और ट्रंप प्रशासन के साथ साझेदारी और आगे बढ़ी, जिसमें इंडो-पैसिफिक की अवधारणा भी शामिल है।
...Including with his concept of Indo-Pacific and to make sure we were working with India so that no country in the region including China could challenge its sovereignty. There are many ways in which we can deepen that corporation: US Secretary of State nominee, Antony Blinken https://t.co/nOsjZwh8ig
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 19, 2021
आगे उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम भारत के साथ काम कर रहे हैं ताकि चीन सहित कोई देश इस क्षेत्र में हमारी संप्रभुता को चुनौती न दे सके। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे हम उस साझेदारी को मजबूत कर सकते हैं।
ब्लिंकेन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्षय ऊर्जा और विभिन्न तकनीक अपनाए जाने के पक्षधर हैं। मेरा मानना है कि इस दिशा में दोनों देशों मिलकर काम कर सकते हैं।