फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India emerges as Nepal's top inbound tourist market in Feb

Nepal: नेपाल घूमने जाने वाले विदेशी पर्यटकों की सूची में भारतीय शीर्ष पर, जानें दूसरे नंबर पर कौन

Sat, 02 Mar 2024 10:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 02 Mar 2024 10:22 PM IST
सार

इस सूची में थाइलैंड 4799 पर्यटकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि ब्रिटेन और बांग्लादेश क्रमशः 4571 और 4099 पर्यटकों के साथ पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
India emerges as Nepal's top inbound tourist market in Feb
नेपाल पर्यटन।

विस्तार

फरवरी में नेपाल घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों की सूची में भारतीय शीर्ष पर रहे। नेपाल पर्यटन बोर्ड (एनटीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। कहा कि पिछले माह कुल 97426 पर्यटक नेपाल आए। इनमें से 25578 भारत से थे। इसके बाद, चीन से 9180 और अमेरिका से 9089 पर्यटकों ने हिमालयी राष्ट्र का भ्रमण किया।

विज्ञापन


एनटीबी के मुताबिक, इस सूची में थाइलैंड 4799 पर्यटकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि ब्रिटेन और बांग्लादेश क्रमशः 4571 और 4099 पर्यटकों के साथ पांचवें और छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


एनटीबी के निदेशक मणि लामिछाने ने कहा, आंकड़े बताते हैं कि फरवरी में 25 हजार से अधिक भारतीयों ने नेपाल का दौरा किया, लेकिन वास्तविक संख्या कई अधिक है क्योंकि भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक भूमि मार्ग से भी आए हैं। जनवरी में नेपाल में भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या 18041 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed