फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india did not respond to key questions in the Kulbhushan Jadhav case, Pakistan's claim

जाधव मामले में भारत ने प्रमुख प्रश्नों के जवाब नहीं दिए, पाक का दावा 

Tue, 19 Feb 2019 03:08 AM IST
आसिम खान भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Published by: आसिम खान Updated Tue, 19 Feb 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
india did not respond to key questions in the Kulbhushan Jadhav case, Pakistan's claim

पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) में कुलभूषण जाधव को लेकर जो प्रमुख सवाल पूछे थे, भारत ने उन सवालों के जवाब नहीं दिए। पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनाई हुई है। 

विज्ञापन


आईसीजे मुख्यालय में यहां सोमवार को चार दिवसीय सुनवाई ऐसे समय शुरू हुई है जब जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद द्वारा किये गये आतंकी हमले में 41 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है।
विज्ञापन


सुनवाई के पहले दिन भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) से अपील की कि पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा कुलभूषण जाधव को दिये गये मृत्युदंड को निरस्त किया जाए और उनकी तत्काल रिहाई के आदेश दिये जाएं क्योंकि पाकिस्तान की सैन्य अदालत में जाधव के खिलाफ सुनाया गया फैसला तय प्रक्रियाओं के न्यूनतम स्तर को संतुष्ट करने में भी निराशापूर्ण तरीके से विफल रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा कि भारत के तर्क में कुछ भी नया नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed