फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Deputy Permanent Representative R Ravindra spoke on Ukraine conflict at UNSC

UNSC: भारत ने कहा- यूक्रेन संघर्ष से बढ़े ईंधन के दाम, पुतिन ने आम लोगों पर बम बरसाने वाले जनरल को सौंपी कमान

Sat, 22 Oct 2022 03:33 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Oct 2022 03:33 AM IST
सार

यूक्रेन में नई रणनीति के तहत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस जनरल को सेना की कमान सौंपी है, जिसकी क्रूरता के किस्से सुन लोग कांप जाते हैं। सीरिया में रूस के अभियान के दौरान जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने आम लोगों पर बम बरसाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
India Deputy Permanent Representative R Ravindra spoke on Ukraine conflict at UNSC
Ambassador R Ravindra, Dy Permanent Representative, at UNSC - फोटो : ANI

विस्तार

यूएनएससी में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रविंद्र ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हम आर्थिक संकट में के दौर में अपने कुछ पड़ोसियों को आर्थिक सहायता के साथ यूक्रेन को भी मानवीय सहायता दोनों प्रदान कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भोजन, ईंधन और उर्वरकों बढ़ती कीमतें यूक्रेन रूस के संघर्ष का ही परिणाम हैं।

विज्ञापन


सीरिया में बम बरसाने वाले जनरल को मिली कमान
यूक्रेन में नई रणनीति के तहत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस जनरल को सेना की कमान सौंपी है, जिसकी क्रूरता के किस्से सुन लोग कांप जाते हैं। सीरिया में रूस के अभियान के दौरान जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने आम लोगों पर बम बरसाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


सोवियत संघ भंग करने की योजना से नाराज होकर वर्ष 1991 में मिखाइल गोर्वाचोव का तख्ता पलटने की कोशिश करने वाले मॉस्को के तीन प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा दिलाने में भी उसकी भूमिका रही। पुतिन के बेहद भरोसेमंद इस जनरल ने 56 साल सेना में गुजारे हैं। बिना बाल वाला उग्र दिखने वाले इस जनरल से दुश्मन तो क्या अपने देश के लोग भी डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

यूक्रेन की गुहार, विशालकाय बांध उड़ा तबाही मचाने वाला है रूस
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से कहा है कि रूस ने देश के दक्षिणी हिस्से में मौजूद उसके विशालकाय नोवा काहोव्का बांध में बम लगा दिए हैं। अब वह इसे कभी भी उड़ा सकता है। इसमें बड़ी मात्रा में पानी जमा है, जिससे पूरे दक्षिणी हिस्से में तबाही मच जाएगी और रूसी सेना पर बनी यूक्रेन की बढ़त भी समाप्त हो जाएगी। युद्ध के सबसे महत्वपूर्ण मोर्चे खेरसान से रूसी सेना को खदेड़ने की उसकी योजना भी प्रभावित होगी। पश्चिमी दशों और दुनिया को रूस को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।

रूस ने यूक्रेन पर लगाया चार नागरिकों की हत्या का आरोप
यूक्रेन के खेरसान को खाली कर जा रहे चार नागरिकों की एक हमले से मौत हो गई। रूस का आरोप है कि यूक्रेनी सेना ने अमेरिका से मिली हिमारस मिसाइल का इस हमले में इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed