{"_id":"5ee97f4b8ebc3e4340522a60","slug":"india-china-standoff-us-state-department-says-we-are-closely-monitoring-situation-offer-condolences-to-their-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिका की नजर, कहा- शांतिपूर्ण समाधान को समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिका की नजर, कहा- शांतिपूर्ण समाधान को समर्थन
Wed, 17 Jun 2020 08:06 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 17 Jun 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी पर भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई हिंसक झड़प पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय का बयान आया है। मंत्रालय ने मंगलवार रात को कहा कि वह भारत और चीनी सेनाओं के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उपजी स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हम एलएसी पर भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच उपजी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमने नोट किया है कि भारतीय सेना ने घोषणा की है कि 20 जवान शहीद हुए हैं और हम उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं। भारत और चीन दोनों ने तनाव कम करने की इच्छा व्यक्त की है और हम वर्तमान स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं। 2 जून, 2020 को राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फोन पर हुई वार्ता में भारत-चीन सीमा पर स्थिति पर चर्चा की गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Both India&China have expressed desire to de-escalate&we support a peaceful resolution of current situation. During their telephonic conversation on June 2, President Trump & PM Modi had discussed the situation on the India-China border: US State Department Spokesperson to ANI
— ANI (@ANI) June 16, 2020
भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा कि चीनी सैनिकों के साथ गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हो गए हैं। बयान में सेना ने कहा कि इतनी ही संख्या में चीनी सैनिक भी मारे गए हैं। सेना ने बयान में कहा, 'भारतीय और चीन सैनिक 15-16 की दरमियानी रात को गलवां क्षेत्र में आपस में भिड़ गए। 17 भारतीय सैनिक इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में वह शहीद हो गए। इसके साथ ही झड़प में शहीद हुए सैनिकों की संख्या 20 हो गई है।'
यह भी पढ़ें- India China News Live Updates: भारतीय सेना देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है
आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'भारतीय सेना दृढ़ता से राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।' हालांकि विदेश मंत्रालय ने घटना के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्रालय का कहना है कि उसने एकतरफा रूप से स्थिति बदलने की कोशिश की और गलवां घाटी में एलएलसी का सम्मान करने के लिए उसे आम सहमति से प्रस्थान करना चाहिए। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष एंतोनियो गुतारेस ने भारत-चीन सीमा विवाद पर गहरी चिंता व्यक्त की है और दोनों पक्षों से संयम बरतने का अनुरोध किया है।