फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India China News Live Updates: भारतीय सेना देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है

Wed, 17 Jun 2020 07:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 17 Jun 2020 07:26 AM IST
खास बातें

  • गलवां घाटीः एलएसी की झड़प में भारत के कम से कम 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी। 
  • भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
  • जब तक दोनों पक्ष अहिंसा का रास्ता नहीं अपनाते है और बातचीत नहीं करते हैं, तब तक हमेशा के लिए शांति कायम करना मुश्किल है। 
  • चीन के उप विदेश मंत्री लुओ झाओहुई से भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने मुलाकात की।
  • जो हुआ उससे बचा जा सकता था। दोनों पक्षों को नुकसान उठाना पड़ा है। हिंदुस्तान अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं कर सकता। भारत ने हमेशा एलएसी का सम्मान किया हैः विदेश मंत्रालय
  • भारतीय और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुई।
  • झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं।

विज्ञापन
India China Border Tensions Live Updates News in Hindi rajnath singh indian army standoff lac talks meeting
India China Soldiers - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

03:26 AM, 17-Jun-2020

अमेरिका ने जताई संवेदना

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि झड़प के दौरान शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं। 

उन्होंने कहा कि भारत और चीन दोनों ने तनाव खत्म करने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं। बता दें कि बीती दो जून को राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान भारत-चीन सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर चर्चा भी की थी।
01:09 AM, 17-Jun-2020

सैनिकों में हिंसक झड़प से संयुक्त राष्ट्र चिंतित

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने गलवां घाटी में एलएसी पर भारत-चीन सैनिकों की हिंसक झड़प पर चिंता जताते हुए अपील की है कि दोनों पक्ष अधिकतम संयम बरतें। गुटेरस के प्रवक्ता एरी कनेका ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हम भारत और चीन के बीच हिंसा और सैनिकों की मौत की खबर से चिंतित हैं। हमें अपेक्षा करते हैं कि दोनों देश तनावपूर्ण हालात खत्म करने के लिए सकारात्मक रुख अपनाएंगे।
विज्ञापन
10:58 PM, 16-Jun-2020
पिछले 43 दिन से एलएसी पर तनाव और फिर सैनिकों की शहादत पर लद्दाखियों में आक्रोश है। लोगों और प्रतिनिधियों का कहना है कि चीन भरोसे के लायक नहीं है, ये बात सभी जानते हैं। आगे पढ़ें- सैनिकों की शहादत से लद्दाखियों में आक्रोश, लोग बोले- अब बर्दाश्त नहीं हो रहा


 
10:37 PM, 16-Jun-2020

भारतीय सेना देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है

लद्दाख के गलवां घाटी में झड़प पर भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा, भारत और चीन के सैनिक 15-16 जून की रात झड़प वाले गलवां इलाके से पीछ हट चुके हैं। भारत के जवान जो कर्तव्य निभाने में घायल हुए थे, उनमें से 20 की मौत हो गई है। भारतीय सेना देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है।
10:31 PM, 16-Jun-2020
सूत्रों के मुताबिक, लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद घायल या मृत चीनी सैनिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए एलएसी के पास हेलिकॉप्टर की गतिविधियों में तेजी देखी गई।
10:03 PM, 16-Jun-2020
भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:54 PM, 16-Jun-2020
राजनाथ सिंह और एस जयशंकर ने दी प्रधानमंत्री को जानकारी। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, विदेशमंत्री और एनएसए ने की ताजा हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा।
09:51 PM, 16-Jun-2020

एलएसी की झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद

गलवां घाटीः एलएसी की झड़प में भारत के कम से कम 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। सरकारी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। 
 
09:38 PM, 16-Jun-2020
जब तक दोनों पक्ष अहिंसा का रास्ता नहीं अपनाते है और बातचीत नहीं करते हैं, तब तक हमेशा के लिए शांति कायम करना मुश्किल है। तिब्बत की वजह से दिक्कत हो रही हैः लोबसांग सांगे, अध्यक्ष सेंट्रल तिब्बत प्रशासन
09:28 PM, 16-Jun-2020

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलएसी पर चीन से हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। ममता ने ट्वीट कर कहा, मैं उन तीन भारतीय सैनिकों की वीरता को सलाम करती हूं, जो राष्ट्र के लिए गलवां घाटी में सर्वोच्च सेवा करते हुए शहीद हो गए। मेरा दिल इन बहादुर पुरुषों के परिवारों के साथ है। प्रभु उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed