फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India china latest update, Chinese President Xi Jinping is losing its strenth in the Communist Party

हनक बनाए रखने के लिए तनाव बढ़ा रहे जिनपिंग, कोरोना ने खोली पोल, गंभीर मतभेदों का हुआ खुलासा

Wed, 17 Jun 2020 04:00 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 17 Jun 2020 04:00 AM IST
विज्ञापन
India china latest update, Chinese President Xi Jinping is losing  its strenth in the Communist Party
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीसीपी) पर पकड़ अब ढीली पड़ती जा रही है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएससी) पर भारत से साथ हिंसक झड़प जिनपिंग को मजबूत नेता के तौर पर पेश करने की कोशिशों का हिस्सा है। सरकार नियंत्रित मीडिया और प्रोपगेंडा के तहत चीन को निर्णायक नेता के नेतृत्व में मजबूत छवि वाले देश के तौर पर पेश  कर रही है। हालांकि कोरोना महामारी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर गंभीर मतभेदों का उजागर कर दिया है। जिनपिंग अब पार्टी में पकड़ खोते जा रहे हैं।

विज्ञापन


हाल के समय में चीन के आक्रामक रवैये का आकलन करने वाले विश्लेषक और चीन निकान के सह संस्थापक एडम नी ने कहा कि आज कुछ लोग चीन को अखंड देश के तौर पर चित्रित करते हैं। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी दुर्भावना से ग्रस्त है और उसके नेता दुनिया में दबदबा बनाना चाहते हैं। जबकि वास्तविकता है कि चीन खंडित हो चुका है। पार्टी के नेता आपस में विरोधाभासी हैं। इस संकट के समय वे जबरदस्ती एक दूसरे साथ होने का दिखावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, अमेरिका के सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज में वरिष्ठ सलाहकार स्कॉट कैनेडी के मुताबिक, कम्युनिस्ट पार्टी ने कोरोना महामारी के कारण चीन की छवि को हुए नुकसान के लिए सभी नेताओं को सक्रिय होने का आदेश दिया है। इसके चलते ज्यादातर नेता विभिन्न मंचों पर चीन हितों की बात करते दिखते हैं। कैनेडी ने कहा, चीन ने जिस विकास दर का दावा किया है, उस पर विश्वास करना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  •  महामारी से चीनी को अरबों डॉलर का नुकसान

कैनेडी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चीन को 60 मिलियन डॉलर से लेकर 100 मिलियन डॉलर के बीच नुकसान हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोेष (आईएमएफ) के मुताबिक, 2020 तक चीन की विकास दर सिर्फ 1.2 फीसदी होगी, लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, वह दूर की कौड़ी है। बेरोजगारी चीन के सभी कारोबारी क्षेत्रों को प्रभावित करेगी और 2020 में इसके 15 फीसदी रहने का अनुमान है, जो चीन के 5.5 फीसदी के अनुमान से कहीं ज्यादा है।

  • कड़वी सच्चाई से दूर पार्टी नेता

ग्लोबल ताइवान इंस्टीट्यूट के सीनियर फेलो जे माइकल कोल कहते हैं कि कम्युनिस्ट पार्टी के ज्यादातर पदाधिकारियों ने कड़वी सच्चाई से मुंह फेर रखा है। कोल ने ट्वीट किया, याद रखें एनसीपी के तीन हजार प्रतिनिधियों की कुल संपत्ति 470 बिलियन अमेरिकी डॉलर या इससे ज्यादा है। पैसों के लालची, स्वार्थी और मतलबी लोग कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मिलकर देश को चलाते हैं। शायद यही चीन के सच्चे समाजवाद की परिभाषा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed