फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India China begin disengaging troops from Hot Springs in eastern Ladakh

India China: गोगरा-हॉट स्प्रिंग से सैनिकों की वापसी शुरू, चीन बोला- बेहद सकारात्मक कदम

Sat, 10 Sep 2022 05:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Sep 2022 05:15 AM IST
सार

गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स PP-15 के क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों ने समन्वित और नियोजित तरीके से डिसइंगेज करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
India China begin disengaging troops from Hot Springs in eastern Ladakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

चीन ने उज्बेकिस्तान में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संभावित बैठक पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। हालांकि बीजिंग ने कहा कि पूर्वी लद्दाख के गोगरा-हॉट स्प्रिंग क्षेत्र से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया से तनावपूर्ण द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने की दिशा में सकारात्मक संकेत जाएगा।

विज्ञापन


भारत और चीन 15-16 सितंबर को समरकंद में होने वाले एससीओ सम्मेलन से इतर शी-मोदी की बैठक को लेकर एक दूसरे के संपर्क में हैं, संबंधी सवाल पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि उनके पास अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। दोनों देश एससीओ के अहम सदस्य हैं। हमें इस संगठन से काफी उम्मीद है। 
विज्ञापन


दोनों देशों ने एक दिन पहले ही गोगरा-हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में ‘पेट्रोलिंग प्वाइंट 15’ से समन्वित और योजनाबद्ध तरीके से अपने सैनिकों के पीछे हटने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed