फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india canada row pm justin trudeau says we always stand with rule of law

Canada: निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत के खिलाफ फिर बोले ट्रूडो, कहा- हम हमेशा कानून के शासन के समर्थक

Sun, 12 Nov 2023 03:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 Nov 2023 03:30 PM IST
सार

ट्रूडो ने कहा- कनाडा ऐसा देश है, जो हमेशा कानून के साथ खड़ा रहा है क्योंकि अगर बड़े देश ही अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करेंगे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इससे पूरी दुनिया ज्यादा खतरनाक हो जाएगी।

विज्ञापन
india canada row pm justin trudeau says we always stand with rule of law
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि कनाडा हमेशा कानून के शासन के समर्थन में रहेगा। कनाडा के पीएम ने भारत से जारी विवाद और खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच के संबंध में ये बात कही। दरअसल ट्रूडो से अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के उस बयान को लेकर सवाल किया गया, जिसमें ब्लिंकन ने कहा  कि अमेरिका चाहता है कि कनाडा निज्जर हत्याकांड की जांच पर आगे बढ़े और भारत इसमें कनाडा का सहयोग करे। 
विज्ञापन


भारत को लेकर क्या बोले ट्रूडो
इस पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा 'शुरुआत से ही हमें निज्जर हत्याकांड में भारत सरकार के खिलाफ विश्वसनीय सबूत मिले हैं और हमारी आशंका है कि कनाडाई नागरिक की कनाडा की धरती पर हत्या में भारतीय एजेंट्स थे। हमने भारत से बात की थी और जांच में सहयोग देने की अपील की थी। साथ ही हमने अपने सहयोगी देशों अमेरिका और अन्य से भी इस बारे में बात की और अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन की गंभीरता बताई। यह कुछ ऐसा है, जिसे हम बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हम अपने सहयोगियों और जांच एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कनाडा ऐसा देश है, जो हमेशा कानून के साथ खड़ा रहा है क्योंकि अगर बड़े देश ही अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करेंगे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इससे पूरी दुनिया ज्यादा खतरनाक हो जाएगी।' 
विज्ञापन


'भारत के साथ मिलकर काम करते रहेंगे'
ट्रूडो ने कहा 'हम इसे लेकर साफ हैं कि हम भारत के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। शुरुआत में ही हमने भारत के साथ अपनी चिंताएं साझा की थी। यही वजह है कि जब भारत ने विएना कन्वेंशन का उल्लंघन कर हमारे 40 से ज्यादा राजनयिकों की राजनयिक इम्यूनिटी को खत्म किया तो हमें बहुत निराशा हुई। यह पूरी दुनिया के देशों के लिए चिंताजनक बात है जब कोई भी देश अचानक से राजनयिकों की इम्यूनिटी खत्म कर दे तो दूसरे देश राजनयिकों के लिए सुरक्षित नहीं रह जाएंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए भी खतरनाक है। बहरहाल हम भारत के साथ सकारात्मक तरीके से मिलकर काम करने की कोशिश कर रहे हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। यह ऐसी लड़ाई नहीं है जो अभी लड़ी जानी है लेकिन हम हमेशा कानून के शासन के लिए खड़े रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed