फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Bangladesh will now trade directly in rupee and taka

Trade: भारत-बांग्लादेश अब रुपये और टका में सीधे करेंगे व्यापार, वाणिज्यिक लेनदेन पर ऐतिहासिक फैसला

Fri, 21 Apr 2023 07:09 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 07:09 AM IST
सार

देश के बाहर लेनदेन की सुविधा के लिए दो भारतीय बैंक भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और दो बांग्लादेशी बैंक सोनाली और ईस्टर्न बैंक में खाते खोले जाएंगे। सोनाली बैंक लिमिटेड के सीईओ अफजल करीम ने कहा, इससे  दोनों देशों को फायदा होगा।

विज्ञापन
India Bangladesh will now trade directly in rupee and taka
500 note rupees सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

भारत और बांग्लादेश ने वाणिज्यिक लेनदेन को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला किया है। दोनों देशों ने निर्णय लिया है कि अब से वे भारतीय रुपये और बांग्लादेशी टका में वाणिज्यिक लेनदेन करेंगे। अभी तक लेनदेन अमेरिकी डॉलर में होता है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के बाहर लेनदेन की सुविधा के लिए दो भारतीय बैंक भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और दो बांग्लादेशी बैंक सोनाली और ईस्टर्न बैंक में खाते खोले जाएंगे। सोनाली बैंक लिमिटेड के सीईओ अफजल करीम ने कहा, इससे  दोनों देशों को फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत और बांग्लादेश के और बैंक भी धीरे-धीरे इस प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष में भारत से बांग्लादेश का आयात करीब 13.69% था। इसमें से दो बिलियन डॉलर का लेन-देन रुपये में किया जाएगा, लेकिन बाकी का भुगतान अमेरिकी डॉलर में होगा। 
विज्ञापन


डॉलर में मजबूती से क्रूड के दाम तीन सप्ताह के निचले स्तर पर
डॉलर में मजबूती और ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटकर तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.12 डॉलर सस्ता होकर 82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी तेल मानक डब्ल्यूटीआई की कीमत 1.02 डॉलर घटकर 78.14 डॉलर प्रति बैरल रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिकी डॉलर सूचकांक इस सप्ताह अब तक करीब 0.3 फीसदी चढ़ चुका है। इसके साथ ही यह फरवरी के बाद अपने उच्च स्तर पर पहुंच गया है। अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से उन देशों के लिए तेल खरीदना महंगा हो गया है, जो अमेरिकी मुद्रा में लेनदेन करते हैं। इससे उन देशों में कच्चे तेल की मांग में गिरावट आई है। इसके अलावा, ब्रिटेन में महंगाई बढ़कर दहाई अंकों में पहुंच गई है। इससे अनुमान है कि बैंक ऑफ इंग्लैंड ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है। उधर, रूस के पश्चिमी बंदरगाहों से अप्रैल में तेल निर्यात 2019 के बाद सबसे अधिक होने की संभावना है। 


रूस के आक्रमण के बाद पहली बार यूक्रेन पहुंचे नाटो प्रमुख
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टॉल्टनबर्ग पिछले साल रूस के आक्रमण के बाद से पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं। नाटो के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने का अनुरोध करते हुए बताया, नाटो महासचिव यूक्रेन में हैं। हम जल्द से जल्द और अधिक जानकारी प्रदान करेंगे। स्टॉल्टनबर्ग युद्ध शुरू होने से पहले यूक्रेन गए थे, लेकिन अब उनकी यात्रा यूक्रेन की स्वतंत्रता की रक्षा को लेकर नाटो की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed