फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India approves export of essential commodities to Maldives from 2 ports for financial year 2024-25

India-Male: मालदीव को 2 बंदरगाहों से मिली जरूरी चीजों के निर्यात की मंजूरी; द्विपक्षीय व्यापार में हुई बढ़ोतरी

Sat, 03 Aug 2024 04:20 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 03 Aug 2024 04:20 AM IST
सार

कांडला और विशाखापत्तनम सीमा शुल्क समुद्री बंदरगाहों को आवश्यक वस्तुओं के निर्यात के लिए अनुमति प्राप्त बंदरगाहों की सूची में जोड़ा गया है। यह उन चार बंदरगाहों के अतिरिक्त है जो पहले से ही उपयोग में थे।  

विज्ञापन
India approves export of essential commodities to Maldives from 2 ports for financial year 2024-25
भारत और मालदीव के राष्ट्रध्वज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत ने 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए भारत से मालदीव को जरूरी चीजों के निर्यात के लिए दो अतिरिक्त बंदरगाहों की घोषणा की है। इन बंदरगाहों में विशाखापत्तनम सागर और कांडला सागर शामिल हैं। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में इस घोषणा की पुष्टि की है।

विज्ञापन


कांडला और विशाखापत्तनम सीमा शुल्क समुद्री बंदरगाहों को आवश्यक वस्तुओं के निर्यात के लिए अनुमति प्राप्त बंदरगाहों की सूची में जोड़ा गया है। यह उन चार बंदरगाहों के अतिरिक्त है जो पहले से ही उपयोग में थे। केंद्र सरकार ने अधिसूचना संख्या 06/2023 दिनांक 15 04 2024 में संशोधन किया है।  
विज्ञापन


द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि
भारत-मालदीव व्यापार में वृद्धि दर्ज हुई है। दोनों देशों में व्यापार 2022-23 में 97.337 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 97.856 करोड़ डॉलर हो गया है। भारत द्वारा मालदीव को दी गई बंदरगाहों की राहत से ठीक पहले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने वायनाड में भूस्खलन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा, जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed