फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India and Maldives holds 4th Defence Cooperation Dialogue in Male

Male: भारत और मालदीव के बीच चौथी रक्षा सहयोग वार्ता, द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की

Sun, 19 Mar 2023 10:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Mar 2023 10:44 PM IST
सार

भारत और मालदीव ने रविवार को माले में चौथी रक्षा सहयोग वार्ता (डीसीडी) आयोजित की और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने और मालदीव के उनके समकक्ष चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल अब्दुल्ला शमाल ने की।

विज्ञापन
India and Maldives holds 4th Defence Cooperation Dialogue in Male
Defence Secretary Giridhar Aramane and his Maldivian counterpart Major General Abdulla Shamaal - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और मालदीव ने रविवार को माले में चौथी रक्षा सहयोग वार्ता (डीसीडी) आयोजित की और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने और मालदीव के उनके समकक्ष चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल अब्दुल्ला शमाल ने की। यह रक्षा सहयोग वार्ता दोनों देशों के बीच सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र है।

विज्ञापन


वार्ता में दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच संबंधों के भविष्य पर भी प्रकाश डाला गया। इस दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की गई और दोनों पक्षों ने बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। वार्ता में मौजूदा द्विपक्षीय अभ्यासों पर भी चर्चा हुई, जिसमें दोनों देश के बीच इन अभ्यासों को बढ़ाने पर सहमत हुए। भारत और मालदीव के सशस्त्र बल कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावना तलाश रहे हैं। दोनों के बीच बढ़ती इंगेजमेंट भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। 
विज्ञापन

 
गिरिधर अरामाने  ने मेजर जनरल अब्दुल्ला शमाल और उनके प्रतिनिधिमंडल को सार्थक वार्ता के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत चौथी रक्षा सहयोग वार्ता से बनी आम सहमति के आधार पर निरंतर इंगेजमेंट के लिए तत्पर है। मालदीव की यात्रा के दौरान रक्षा सचिव ने रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी और विदेश राज्य मंत्री अब्दुल्ला शाहिद से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed