{"_id":"616d4e2868e534751f0b5c55","slug":"india-and-israel-agreed-to-resume-negotiations-on-fta-from-november-during-mea-jaishankar-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल में जयशंकर: अगले महीने से मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता फिर से शुरू करेंगे दोनों देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल में जयशंकर: अगले महीने से मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता फिर से शुरू करेंगे दोनों देश
Mon, 18 Oct 2021 04:35 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 18 Oct 2021 04:35 PM IST
सार
भारत और इस्राइल नवंबर से मुक्त व्यापार समझौते को लेकर वार्ता को फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं। इसके साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर की इस्राइल वार्ता को दौरान कुछ अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इस समय इस्राइल के दौरे पर हैं। रविवार को यहां पहुंचे डॉ. जयशंकर ने सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों देश अगले महीने (नवंबर से) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर वार्ताओं की फिर से शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
दोनों देशों ने काफी समय से लंबित इस सौदे को अगले साल जून तक पूरा करने का भरोसा जताया। जयशंकर और उनके इस्राइली समकक्ष याइर लापिद, टीकाकरण प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता पर भी सहमत हुए। उन्होंने भारत द्वारा शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के लिए इस्राइल को धन्यवाद भी कहा।
विज्ञापन
कोविड महामारी के दौान दोनों देशों के बीच यात्रा को आसान बनाने के प्रयासों के तहत भारत और इस्राइल पारस्परिक रूप से टीकाकरण प्रमाणपत्रों की मान्यता पर भी सहमत हुए। इस्राइल की अपनी पहली यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
जयशंकर भारत के लिए ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का भी दौरा करेंगे। जुलाई 2017 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की एतिहासिक इस्राइल यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी के रूप में आगे बढ़ाया था। तब से ही दोनों देशों के संबंधों के बीच खासा विस्तार हुआ है और आपसी भागीदारी में भी इजाफा हुआ है।