फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-America: US Foreign Minister Antony Blinken will come to India on March 1, these issues will be discusse

India-America: एक मार्च को भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, इन मुद्दों पर होगी बातचीत

Fri, 24 Feb 2023 08:45 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 24 Feb 2023 08:45 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की यात्रा 28 फरवरी से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले वह कजाकिस्तान का दौरा 28 फरवरी को करेंगे। यहां द्विपक्षी वार्ता के बाद उज्बेकिस्तान का दौरान भी करेंगे। एंटनी एक मार्च को भारत आएंगे।

विज्ञापन
India-America: US Foreign Minister Antony Blinken will come to India on March 1, these issues will be discusse
Antony Blinken - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन एक मार्च को भारत आएंगे। वह G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। ये बैठक बहुपक्षवाद को मजबूत करने और खाद्य, ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास पर सहयोग को गहरा करने पर केंद्रित होगी। इसके अलावा भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए भारतीय राजनेताओं, अफसरों से भी मुलाकात करेंगे। ये जानकारी अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से दी गई। 
विज्ञापन


भारत से पहले इन देशों का भी करेंगे दौरा
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की यात्रा 28 फरवरी से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले वह कजाकिस्तान का दौरा 28 फरवरी को करेंगे। यहां द्विपक्षी वार्ता के बाद उज्बेकिस्तान का दौरान भी करेंगे। एंटनी एक मार्च को भारत आएंगे। यहां वह जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


भारत कर रहा है जी-20 की अध्यक्षता
इस बार भारत दुनिया की सबसे शक्तिशाली समूह G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। G-20 समूह के भीतर विश्व के वे तमाम विकसित देश शामिल हैं जिनकी वर्ल्ड GDP में करीब 85 प्रतिशत की भागीदारी बताई जाती है। G20 ग्रुप का गठन साल 1999 के दशक के अंत के वित्तीय संकट की पृष्ठभूमि में किया गया था, जिसने विशेष रूप से पूर्वी एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को प्रभावित किया था। इसका उद्देश्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल कर वैश्विक स्थिरता को सुरक्षित करना है। G-20 देशों में दुनिया की 60% आबादी, वैश्विक GDP का 85% और वैश्विक व्यापार का 75% शामिल है। G-20 ग्रुप में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। G20 सम्मेलन में स्पेन को स्थायी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed