फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India America Trade deal not yet, I like PM Narendra Modi a lot says Donald Trump

भारत दौरे से पहले बोले ट्रंप- मोदी को पसंद करता हूं, पर व्यापार समझौता अभी नहीं

Wed, 19 Feb 2020 08:41 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 19 Feb 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
India America Trade deal not yet, I like PM Narendra Modi a lot says Donald Trump
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

भारत दौरे से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ व्यापार सौदा अभी नहीं होगा। उन्होंने कहा, हम भारत के साथ एक व्यापार सौदा कर सकते हैं, लेकिन अभी नहीं, मैं इस बड़े सौदे को बाद के लिए बचा रहा हूं।

विज्ञापन



 

 


हमारे साथ भारत ने नहीं किया बहुत अच्छा व्यवहार

अमेरिकी राष्ट्रपति से जब पूछा गया कि क्या वह भारत दौरे से पहले व्यापार पर कोई समझौता करेंगे, तो उन्होंने कहा कि भारत के साथ बड़ा व्यापार समझौता तो होगा, हम यह जरूर करेंगे। लेकिन पता नहीं चुनाव से पहले यह हो पाएगा या नहीं। हमारे साथ भारत ने बहुत अच्छा व्यवहार नहीं किया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी को पसंद करता हूं

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत पसंद करता हूं। पीएम मोदी ने मुझे बताया कि हवाई अड्डे और स्टेडियम के बीच 70 लाख लोग मौजूद रहेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बनने जा रहा है। यह बहुत ही रोमांचक होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद तैयार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिन के लिए भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह करीब तीन घंटे के कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद भी जाएंगे। ट्रंप दिल्ली और आगरा का दौरा भी करेंगे। ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद पूरी तरह से तैयार है। 

अहमदाबाद में डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में लोगों को संबोधित करेंगे। अहमदाबाद में होने वाले कार्यक्रम का नाम बदलकर ‘केम छो ट्रंप’ की जगह ‘नमस्ते ट्रंप’ कर दिया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट से स्टेडियम तक दोनों रोड शो करेंगे।

नगरपालिका ने 30 करोड़ रुपये किए खर्च

ट्रंप के अहमदाबाद एयरपोर्ट से मोटेरा पहुंचने को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। अहमदाबाद के नगर आयुक्त विजय नेहरा ने बताया, नगरपालिका ने नए स्टेडियम के आसपास इंफ्रास्ट्रक्चर के सुधार और सड़कों को चौड़ा करने पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।



एयरपोर्ट से स्टेडियम तक करीब 18 सड़कों का सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण पर 6 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च किए गए हैं। मोदी और ट्रंप 24 फरवरी को ‘नमस्ते ट्रंप’ के तहत मोटेरा स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोगों को संबोधित करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed