फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India abstains on UN Human Rights Council resolution calling for immediate ceasefire in Gaza

UNHRC: गाजापट्टी में तत्काल युद्धविराम प्रस्ताव पर हुई वोटिंग, भारत समेत 13 देशों ने बनाई दूरी

Fri, 05 Apr 2024 10:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 05 Apr 2024 10:47 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए प्रस्ताव लाया गया। वोटिंग के दौरान भारत समेत 13 देशों ने दूरी बनाए रखी। 

विज्ञापन
India abstains on UN Human Rights Council resolution calling for immediate ceasefire in Gaza
UNHRC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में एक प्रस्ताव लाया गया। इसमें गाजा में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया गया। प्रस्ताव में यह भी मांग की गई थी कि गाजा पट्टी पर इजरायल तुरंत अपनी अवैध नाकेबंदी हटा ले। जिनेवा स्थित परिषद द्वारा पूर्वी यरुशलम सहित फलस्तीन में मानवाधिकार की स्थिति और जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर मसौदा प्रस्ताव लाया गया था।

विज्ञापन


भारत समेत 13 देशों ने बनाई दूरी
 संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के प्रस्ताव के पक्ष में 26 वोट डाले गए जबकि छह वोट इसके खिलाफ पड़े। मतदान के दौरान 13 देशों ने दूरी बनाए रखी। जिनमें भारत, फ्रांस, जापान, नीदरलैंड और रोमानिया समेत अन्य देश शामिल हैं। इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने वालों में अर्जेंटीना, बुल्गारिया, जर्मनी और अमेरिका जैसे देश शामिल थे। इसके अलावा बांग्लादेश, बेल्जियम, ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, कुवैत, मलेशिया, मालदीव, कतर, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और वियतनाम जैसे देशों में प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। 
विज्ञापन


प्रस्ताव में की गई यह मांग 
यूएनएचआरसी के प्रस्ताव में मांग की गई कि पूर्वी यरुशलम सहित 1967 से कब्जा किए गए फलस्तीनी क्षेत्र पर इस्राइल अपना कब्जा खत्म करे। प्रस्ताव में इस बात पर भी जोर दिया गया कि इस्राइल-फलस्तीनी संघर्ष को समाप्त करने के सभी प्रयास अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के अंतर्गत किए जाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धविराम समेत इन बातों पर फोकस
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के प्रस्ताव में गाजा में तत्काल युद्धविराम, तत्काल आपातकालीन सहायता पहुंचाने और बुनियादी आवश्यकताओं की तत्काल बहाली का भी आह्वान किया गया। इसमें मांग की गई कि इस्राइल द्वारा गाजा पट्टी पर अपनी अवैध नाकाबंदी और अन्य सभी प्रकार की घेराबंदी को तत्काल हटाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed