फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Independence Day 2019: US Secretary of state Mike Pompeo congratulates India

दो दशकों में भारत और अमेरिका की मित्रता सामरिक साझेदारी में तब्दील हुई : पोम्पिओ

Thu, 15 Aug 2019 10:50 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 15 Aug 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2019: US Secretary of state Mike Pompeo congratulates India
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो - फोटो : Twitter

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई दी और कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मित्रता दो दशकों में सामरिक साझेदारी में तब्दील हुई है।

विज्ञापन


पोम्पिओ ने कहा कि दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत सहयोग और आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्धता ने हमारे संबंधों को और मजबूती दी है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा, "पिछले दो दशकों में हमारी मित्रता रणनीतिक साझेदारी के रूप में फली-फूली है और अब हम रक्षा के क्षेत्र से लेकर आतंकवाद विरोध, नौवहन की स्वतंत्रता और विज्ञान की सीमाओं को पार कर अंतरिक्ष जैसे अनेक अहम मुद्दों पर सहयोग कर रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा,"जैसा मैंने हाल ही में भारत यात्रा के दौरान कहा था, अमेरिका और भारत महान लोकतंत्र हैं, वैश्विक शक्तियां हैं और अच्छे मित्र है। मैं भारत की जनता को उल्लासपूर्ण स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed