फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   incredible images of the universe shared by nasa will stun you watch here all the pictures

नासा ने साझा की ब्रह्मांड की अद्भुत तस्वीरें, सुंदरता देख आप रह जाएंगे अवाक

Sun, 06 Dec 2020 10:52 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 06 Dec 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
incredible images of the universe shared by nasa will stun you watch here all the pictures
नासा से साझा की अंतरिक्ष की अद्भुत तस्वीरें - फोटो : Twitter - @chandraxray

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में पृथ्वी के बाहर यानी ब्रह्मांड की कुछ अद्भुत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। एक नजर में यह तस्वीरें अविश्वसनीय लगती हैं लेकिन इन्हें देखकर आप इनकी सुंदरता से अवाक रह जाएंगे।  

विज्ञापन



नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी के आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से इन फोटो को शेयर किया गया है। ब्लैकहोल के चारों और घुमने वाले पदार्थ से लेकर निहारिक को रोशन करने वाले एक सितारे तक, यह चित्रों का खजाना है जो आपको हक्का-बक्का या अवाक कर देगा। 
विज्ञापन


नेबुला को चमका रहा टी टौरी
नासा ने जो सबसे पहले तस्वीर शेयर की है, उसमें टी टौरी नाम का एक सितारा है, जो वैरिएबल नेबुला एनजीसी 1555 को चमकाता है। नासा ने आगे समझाया कि एक वैरिएबल नेबुला एक परावर्तन नेबुला है जो कि रोशनी में चमकता है और ये रोशनी एक सितारे में परिवर्तन के कारण चमक में उतार-चढ़ाव से पैदा होती है। यह पृथ्वी से 400 प्रकाश वर्ष दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगली तस्वीर जो नासा से साझा की, उसमें उन्होंने बताया कि इस तस्वीरे में सफेद स्रोत तेजी से घूमने वाला पल्सर, एक न्यूट्रॉन स्टार है। पल्सर उच्च ऊर्जा कणों की एक हवा पैदा कर रहा है जो अपने आस-पास फैला रहा है।
 

तीसरी तस्वीर में ओरियन नेबुला की जानकारी दी गई है। इस तस्वीर को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह तस्वीर इतनी मनमोहक है कि आप इसके लिए कुछ नहीं बोल पाएंगे, बस इसे देखते रहेंगे। 

 

चौथी तस्वीर भी बहुत सुंदर और अविश्वसनीय है। इस तस्वीर में नासा ने बताया कि जैसा कि पदार्थ ब्लैकहोल के बाहर घूमता है, इसे कणों और और विद्युत चुंबकीय ऊर्जा के जेट के रूप में पुनःनिर्देशित किया जा सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शक्तिशाली जेट आकाशगंगा सिग्नस ए के केंद्र में सुपरमैसिव ब्लैकहोल से निकल रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed