फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Increased bilateral trade between India and Pakistan

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा द्विपक्षीय कारोबार, दर्ज की गई करीब 5 फीसदी बढ़ोतरी 

Mon, 25 Feb 2019 06:10 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 25 Feb 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
Increased bilateral trade between India and Pakistan
a
पुलवामा हमले के बाद जारी तनाव के बीच आई एक रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने में भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय कारोबार में करीब पांच फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। भारत ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से सबसे तरजीही देश (एमएफएन) का दर्जा छीन लिया। इसके अगले ही दिन भारत ने पाकिस्तान से आने वाली सभी वस्तुओं पर 200 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक जुलाई, 2018 से जनवरी, 2019 के बीच दोनों देशों का द्विपक्षीय कारोबार 1.122 अरब डॉलर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 1.069 अरब डॉलर था। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को 89 करोड़ डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 87 करोड़ डॉलर था। 
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2017-18 में भारत ने पाकिस्तान को 2016-17 के मुकाबले 12.2 फीसदी ज्यादा निर्यात किया। पाकिस्तान ने 2017-18 में भारत से 1.84 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात किया, जो 2016-17 के दौरान 1.64 अरब डॉलर था। एमएफएन दर्जा छीने जाने पर पाकिस्तान के वाणिज्य सचिव यूनुस दघा ने कहा कि उनका विभाग विभिन्न विकल्पों पर काम कर रहा है। हालांकि, अभी तक किसी योजना की घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed