फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Poland capital Warsaw, the uproar over US President Joe Biden's anti-Putin statement continues

रूस-यूक्रेन जंग: इस बार बड़े खतरनाक ढंग से जुबान फिसली जो बाइडन की

Mon, 28 Mar 2022 06:40 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 28 Mar 2022 06:40 PM IST
सार

अमेरिकी विशेषज्ञों के बीच बाइडन के इस बयान के संभावित परिणामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। आम राय यह सामने आई है कि परिणाम इस पर निर्भर करेगा कि रूस ने इस बयान को कितनी गंभीरता से लिया है। थिंक टैंक काउंसिल फॉर फॉरेन रिलेशंस के अध्यक्ष रिचर्ड हास ने एक ट्विट में कहा- ‘व्हाइट हाउस के सफाई देने के बाद यह मामला शांत हो जाएगा...

विज्ञापन
In Poland capital Warsaw, the uproar over US President Joe Biden's anti-Putin statement continues
जो बाइडन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पोलैंड की राजधानी वॉरसा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के दिए पुतिन विरोधी बयान से उठा बवाल अभी जारी है। बाइडन के बयान का यह अर्थ निकाला गया कि अमेरिका अब रूस में सत्ता बदलने की नीति पर चल रहा है। इस अचानक दिए बयान से न सिर्फ अमेरिका के सहयोगी देशों, बल्कि खुद अमेरिका के लिए भी असहज स्थिति पैदा हुई है। यहां पर्यवेक्षकों की राय है कि अगर युद्ध का माहौल नहीं होता, इस बयान के कारण अमेरिका में भी बाइडन चौतरफा आलोचनाओं से घिर गए होते।

विज्ञापन


बाइडन ने वॉरसा में दिए अपने भाषण में कहा- ‘यह व्यक्ति (पुतिन) कसाई है, वह अब सत्ता में नहीं रह सकता।’ इसके तुरंत बाद यह सवाल उठा कि क्या अब अमेरिका ने पुतिन को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाने और रूस में सत्ता बदलने को अपना लक्ष्य बना लिया है? विश्लेषकों ने कहा कि ऐसी नीति का मतलब रूस पर हमला करना होगा, जिससे परमाणु युद्ध छिड़ जाने का ठोस खतरा है।

विज्ञापन

ब्लिंकेन ने दी सफाई

इसे समझते हुए ही इस्राइल यात्रा पर गए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने यरुशलम में ही पत्रकारों के सामने आ कर सफाई दी- ‘रूस में सत्ता बदलने की हमारी कोई रणनीति नहीं है। यह काम रूस के लोगों का है।’ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका को सत्ता बदल जैसी किसी कोशिश में शामिल नहीं होना चाहिए। बाइडन के बयान के बारे में जब पत्रकारों ने सवाल किया, तो मैक्रों ने कहा- ‘मैं ऐसी भाषा कभी नहीं बोलता।’ उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कूटनीतिक रास्तों से युद्धविराम लागू करवाना और फिर यूक्रेन से रूसी सैनिकों की वापसी सुनिश्चित कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अमेरिकी अधिकारियों ने सफाई दी है कि बाइडन को जो कहा, वह उनके पहले से तैयार 27 मिनट के भाषण का हिस्सा नहीं था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने वेबसाइट एक्सियोस.कॉम से कहा कि जो भाषण टेलीप्रॉम्पटर पर था, उसमें वह वाक्य शामिल नहीं था। इसके पहले व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने मीडिया ब्रीफिंग में सफाई दी थी- ‘राष्ट्रपति बाइडन यह कहना चाहते थे कि पुतिन को अपने पास-पड़ोस के क्षेत्र में ताकत का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। वे रूस में पुतिन की सत्ता की बात नहीं कर रहे थे। उन्होंने रूस में सत्ता बदलने की बात नहीं की।’

रूस की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब अमेरिकी विशेषज्ञों के बीच बाइडन के इस बयान के संभावित परिणामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। आम राय यह सामने आई है कि परिणाम इस पर निर्भर करेगा कि रूस ने इस बयान को कितनी गंभीरता से लिया है। थिंक टैंक काउंसिल फॉर फॉरेन रिलेशंस के अध्यक्ष रिचर्ड हास ने एक ट्विट में कहा- ‘व्हाइट हाउस के सफाई देने के बाद यह मामला शांत हो जाएगा। व्हाइट हाउस की सफाई को पुतिन अपनी इस राय की पुष्टि मानेंगे कि अमेरिका उनके देश से युद्ध नहीं करेगा। लेकिन अनुशासन में खामी से युद्ध का दायरा और अवधि में विस्तार होने का खतरा पैदा होता है।’



वेबसाइट ब्लूमबर्ग के स्तंभकार मैथ्यू इग्लिसास ने एक ट्विट में कहा है- ‘मेरी राय है कि जब बाइडन दो बड़ी ताकतों के बीच टकराव के मुद्दे पर बोलते हैं, तो उन्हें पहले से तैयार भाषण पर ही टिके रहना चाहिए।’ उधर क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय) के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने कहा- ‘एक राष्ट्रीय नेता को दिमाग ठंडा रखना चाहिए। व्यक्तिगत अपमान करने से रूस और अमेरिका के बीच सहयोग का दायरा सिमटता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed