{"_id":"5e99eb3d8ebc3e7691043fb9","slug":"in-michigan-people-protested-against-the-governor-s-decision-to-shut-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशिगन: बंद के फैसले के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, गवर्नर ने कहा रैली की वजह से बढ़ा खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिशिगन: बंद के फैसले के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, गवर्नर ने कहा रैली की वजह से बढ़ा खतरा
Fri, 17 Apr 2020 11:15 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए अमेरिका के मिशिगन में लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया है। इसके साथ ही व्यवसायों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। ये आदेश मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिमर की तरफ से दिए गए हैं, जिसके खिलाफ लोगों ने अपनी नाराजगी को जताने के लिए बड़ी संख्या में बुधवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान सड़कों पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी पोस्टर लहराते हुए दिखाई दिए। यहां गवर्नर के आदेश के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसका नतीजा यह रहा कि प्रदर्शन के कुछ देर बाद, मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिमर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि रैली के कारण लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया गया है।
बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन को ऑपरेशन ग्रिडलॉक नाम दिया गया था, जिसे मिशिगन कंजर्वेटिव कोलिशन की तरफ से आयोजित किया गया था। इस संगठन के सदस्य मेशॉ मैडॉक ने इस दौरान कहा, ‘‘व्यवसायों को बंद करने और इन सभी कर्मचारियों को व्यवसाय से दूर करने का यह एक मनमाना फैसला है, जो अपने आप में एक आपदा है।" उन्होंने आगे कहा कि यहां के लिए एक आर्थिक आपदा है, जिससे लोग थक चुके हैं।’’
विज्ञापन
बता दें कि डेमोक्रेट नेता ग्रेचेन व्हिमर ने लोगों को 30 अप्रैल तक अपने घरों में रहने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों और गैर-जरूरी व्यवसायों को बंद करने का आदेश दिए हैं। इस दौरान गवर्नर ने कहा कि वह लोगों की परेशानी को समझ रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए यह प्रतिबंध बेहद जरूरी है।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण से मिशिगन में अब तक 1,900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।