फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Britain, seven members of the Labor Party left the party about the Brexit

ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सात सांसदों ने ब्रेक्जिट को लेकर छोड़ी पार्टी 

Tue, 19 Feb 2019 02:28 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 19 Feb 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
In Britain, seven members of the Labor Party left the party about the Brexit

ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी को सोमवार को उस समय झटका लगा जब ब्रेक्जिट विरोधी उसके सात सांसदों ने ब्रेक्जिट और यहूदी विरोध सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने नेता जेरेमी कॉर्बिन के रुख के विरोध में पार्टी छोड़ दी। सांसदों सी उमुन्ना, लुसियाना बर्जर, क्रिस लेस्ली, एंजिला स्मिथ, माइक गेप्स, गाविन शुकर और एन कॉफे ने लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करके पत्रकारों को बताया कि वे संसद के भीतर एक अलग स्वतंत्र समूह के तौर पर बैठेंगे।

विज्ञापन


बर्जर ने कहा, ‘आज सुबह हम सभी ने लेबर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यह बहुत मुश्किल, कष्टकारी लेकिन जरूरी निर्णय था।’ बर्जर स्वयं यहूदी हैं और वह लेबर पार्टी के भीतर यहूदी विरोध को लेकर बहुत मुखर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं एक ऐसी पार्टी में नहीं रह सकती जिसके बारे में आज मैं इस अरुचिकर निष्कर्ष पर पहुंची कि वह यहूदी विरोधी है। मैं दादागिरी, कट्टरता और धमकाने की संस्कृति पीछे छोड़ रही हूं।’ 
विज्ञापन


उन्होंने समूह की ओर से जारी अपने बयान में कहा कि सात सांसद ब्रिटेन के अलग अलग क्षेत्रों, अलग अलग पृष्ठभूमियों और पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो उन्हीं मूल्यों को साझा करते हैं। बर्जर ने कहा, ‘आज से हम सभी संसद में सांसदों के एक नये स्वतंत्र समूह के तौर पर बैठेंगे।’ लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने सहयोगियों के साथ सहानुभूति है जिन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय किया लेकिन उन्होंने पार्टी के भीतर एकता का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह से इन पूर्व सहयोगियों की निराशा को समझता हूं, उनमें से कुछ को मैं मित्र मानता हूं। मैं यूरोपीय संघ के प्रति लेबर पार्टी की एक स्पष्ट प्रतिबद्धता देखना चाहता हूं।’ यह कदम 1981 में चार वरिष्ठ सदस्यों के पार्टी छोड़कर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) गठित करने के बाद सबसे बड़ी टूट है। उमन्ना ने अन्य से समूह में शामिल होने का आह्वान करते हुए संकेत दिया कि पार्टी से टूट के उनके इस कदम से एक नया आंदोलन प्रेरित होना चाहिए। साथी सांसदों क्रिस लेस्ली ने पार्टी पर ब्रेक्जिट पर देश से ‘धोखा’ करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed