{"_id":"62c7712e315d045e6200a30c","slug":"imran-supporter-journalist-arrested-in-pakistan-and-one-police-officer-killed-in-grenade-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big News: पाकिस्तान में इमरान समर्थक पत्रकार गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले में एक पुलिस अफसर की मौत, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Big News: पाकिस्तान में इमरान समर्थक पत्रकार गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले में एक पुलिस अफसर की मौत, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें
Fri, 08 Jul 2022 05:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Jul 2022 05:20 AM IST
सार
पंजाब की अटक जिला पुलिस ने हिंसा भड़काने और नफरत फैलाने के आरोप में पिछले महीने दर्ज एक मामले में मंगलवार देर रात इस्लामाबाद के पास से इमरान रियाज खान को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थक और सेना के मुखर आलोचक माने जाने वाले एक प्रमुख टीवी पत्रकार को बृहस्पतिवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही एक स्थानीय अदालत ने रिहा करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
पंजाब की अटक जिला पुलिस ने हिंसा भड़काने और नफरत फैलाने के आरोप में पिछले महीने दर्ज एक मामले में मंगलवार देर रात इस्लामाबाद के पास से इमरान रियाज खान को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें बुधवार को अटक शहर की अदालत में पेश किया गया और पुलिस ने जांच के लिए उनकी तीन दिन की हिरासत मांगी। तड़के तीन बजे तक चली सुनवाई के बाद रियाज को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया गया। लेकिन स्थानीय अदालत से बड़ी राहत मिलने के बाद खान को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में ग्रेनेड हमले में एक पुलिस अफसर की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस चौकी पर हथगोला फेंका, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मरदान जिले की चमतार पुलिस चौकी पर यह घटना हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रांतीय मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की निंदा की है।
मानसूनी बारिश से 77 मरे, राष्ट्रीय आपदा घोषित
पाकिस्तान में एक माह पूर्व जहां लू और गर्मी के थपेड़ों से जीना मुहाल था वहीं अब यहां मानसूनी बारिश ने 77 लोगों की जान ले ली है। इनमें सबसे ज्यादा 39 लोगों की मौत बलोचिस्तान प्रांत में हुई है। जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने बारिश-बाढ़ को देखते हुए देश में राष्ट्रीय आपदा घोषित की है।
सर्वाधिक मौतें दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में हुईं जहां 39 लोग बाढ़ में डूबे या करंट लगने से मारे गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने 8 जुलाई तक बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके लिए कई जगहों पर पहले से चेतावनी जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वांग यी से जयशंकर की मुलाकात कहा- सीमा विवाद जल्द सुलझाएं
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विवाद के सभी मुद्दों का जल्द समाधान निकालने के लिए कहा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि द्विपक्षीय संबंध आपसी आदर, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हितों पर आधारित होना चाहिए। जी20 देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने इंडोनेशिया के बाली पहुंचे जयशंकर ने सम्मेलन से इतर एक घंटे तक वांग यी से वार्ता की।
मंकीपॉक्स से दो और की मौत डब्ल्यूएचओ ने कहा, सतर्क रहें
कोरोना महामारी के साथ साथ अब मंकीपॉक्स के मामले भी वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जानकारी दी है कि मंकीपॉक्स से बीते सप्ताह दो मरीजों की मौत हुई है, इसलिए सतर्क रहें। मंकीपॉक्स के मामले मिलने से लेकर अब तक इस साल में तीन लोगों की मौत हुई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पिछली रिपोर्ट के बाद मंकीपॉक्स के मामलों में 77 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले बीते 27 जून को डब्ल्यूएचओ ने रिपोर्ट जारी की थी। अब मंकीपॉक्स के कुल मामले बढ़कर 6,027 हो गए हैं, जिनमें से अधिकांश यूरोपीय क्षेत्र में हैं।
53 साल की मां ने बेटियों के साथ पास की बोर्ड परीक्षा
त्रिपुरा की 53 वर्षीय शीला रानी दास ने अपनी दो बेटियों के साथ 10वीं बोर्ड परीक्षा पास की है। जबकि उनकी बेटियां 12वीं में उत्तीर्ण हुईं। बुधवार को जारी नतीजों में खुद को सफल देख शीला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, दास की शादी कम उम्र में ही हो गई थी और थोड़े ही समय बाद उनके पति का निधन हो गया था। घर की जिम्मेदारियों के चलते वह पढ़ नहीं सकीं। दास ने अभयनगर स्मृति विद्यालय, अगरतला से परीक्षा दी थी।
केरल : छह साल बाद अभिनेता श्रीजीत पॉक्सो एक्ट में फिर गिरफ्तार
मलयालम अभिनेता श्रीजीत रवि को दो बच्चों के सामने अश्लील प्रदर्शन करने पर पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बच्चों के अभिभावकों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। छह साल पूर्व भी अभिनेता को पॉक्सो के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया, शिकायत के मुताबिक एक व्यक्ति काले रंग की कार में आया और उसने पार्क में चार जुलाई को दो बच्चों के सामने अनुचित व्यवहार किया।
बाद में पुलिस ने सीसीटीवी जांच में पाया कि कार अभिनेता रवि की थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से रवि को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पूर्व 2016 में भी अभिनेता को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया था। तब पलक्कड़ की बालिकाओं ने अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया था।
भारत यूनेस्को अंतर-सरकारी समिति में चार साल के लिए चुना गया
विलुप्त हो रही सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए यूनेस्को ने 2003 के समझौते के तहत अपनी अंतर-सरकारी समिति में भारत को चार वर्षों के लिए चुना है। केंद्रीय संस्कृति एवं उत्तर पूर्वी पर्यटन विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि भारत को इस समिति के लिए 2022 से 2026 के लिए चुना गया है। इससे पहले भारत इस समिति में दो बार अपनी भूमिका अदा कर चुका है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एशिया-प्रशांत समूह के भीतर खाली होने वाली चार सीटों पर छह देशों- भारत, बांग्लादेश, वियतनाम, कंबोडिया, मलयेशिया और थाईलैंड ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। भारत को 155 में से 110 वोट मिले। उन्होंने बताया कि 2003 के कन्वेंशन की अंतर सरकारी समिति में 24 सदस्य होते हैं। इसे समान भौगोलिक प्रतिनिधित्व और रोटेशन के सिद्धांतों के अनुसार कन्वेंशन की आम सभा में चुना जाता है। समिति के सदस्य राज्य चार साल की अवधि के लिए चुने जाते हैं।
हादसे में माता-पिता को गंवाया, रेलवे ने दस महीने की बच्ची को दी नौकरी
छत्तीसगढ़ में एक हादसे में माता-पिता को खो देने वाली दस महीने की बच्ची को रेलवे ने अनुकंपा नौकरी प्रदान की है। रेलवे ने कहा, 18 वर्ष की होने पर यह बच्ची नौकरी ज्वाइन कर सकेगी। तब तक रेलवे की ओर से बच्ची को वेतन मिलता रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतनी कम उम्र के बच्चे को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई है।
रायपुर रेलवे डिवीजन के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग ने 4 जुलाई को इस दस महीने की बच्ची का नाम अनुकंपा नियुक्ति के लिए पंजीकृत किया था। बच्ची के पिता भिलाई रेलवे यार्ड में सहयोगी थे। वह और उनकी पत्नी 1 जून को सड़क हादसे का शिकार हुए थे, जिसमें उनकी मौत हो गई। यह बच्ची हादसे में बच गई थी। रायपुर रेलवे डिवीजन ने कुमार के परिवार को नियमानुसार हर मदद मुहैया कराई। अधिकारियों ने बच्ची का पंजीकरण कराने के लिए उसकी अंगुलियों के निशान लिए।